नई दिल्ली।दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को बुरी तरह चुनाव हराया है। दिल्ली चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटें मिलीं, वहीं आम आदमी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल तक अपनी सीट नहीं बचा पाए। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और सौरभ भारद्वाज जैसे आप के दिग्गज नेता भी चुनाव हार गए। इस बीच सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो पीएम मोदी को चैलेंज दे रहे हैं कि उन्हें मोदी इस जन्म में नहीं हरा पाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव से पहले एक रैली में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि आम आदमी पार्टी को हराने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दूसरा जन्म लेना पड़ेगा। यही नहीं केजरीवाल कहते नजर आए थे कि 2050 तक आप को दिल्ली से कोई नहीं हटा सकता है। अब सोशल मीडियो पर यूजर ये वीडियो शेयर करके केजरीवाल के मजे ले रहे हैं।