Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार
    • ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा
    • ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल
    • ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सऊदी अरब के साथ संबधों में असीम संभावनाएं : मोदी
    Blog

    सऊदी अरब के साथ संबधों में असीम संभावनाएं : मोदी

    News MaatiBy News MaatiApril 22, 2025No Comments6 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जेद्दा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से आरंभ हो रही सऊदी अरब की उनकी दो दिवसीय यात्रा के पहले दोनों देशो के बीच बढ़ते संबधों की असीम संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा है कि अस्थिरता से भरी दुनिया में दोनों देशों के रिश्ते स्थायित्व के मजबूत स्तंभ की तरह खड़े हैं।
    श्री मोदी ने अरब न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में यह बात कही। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री आज से शुरू हो रही सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वर्ष 2016 और 2019 के बाद उनकी सऊदी अरब की उनकी यह तीसरी यात्रा है।
    श्री मोदी ने सऊदी अरब को एक विश्वसनीय और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण साझीदार बताते हुए जोर देकर कहा कि वर्ष 2019 से रणनीतिक साझीदार परिषद के गठन के बाद से दोनो देशो के बीच द्विपक्षीय संबध महत्वपूर्ण रूप से काफी व्यापक हुए हैं।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी साझीदारी में असीमित संभावनाए हैं। अस्थिरता से भरे समूचे विश्व में हमारे संबध स्थायित्व के स्तंभ की भांति मजबूती से खड़े हैं। उन्होंने सऊदी क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व की प्रंशसा की और उन्हें दोनों देशो के बीच मजबूत संबधों का हिमायती और दृष्टा करार दिया । उन्होंने कहा कि सऊदी प्रिंस ने अपने विजन 2030 के लिए पूरी दुनिया में प्रंशसा प्राप्त की है।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हर बार जब मैं उनसे मिलता हूँ तो क्राउन प्रिंस ने मेरे ऊपर विशेष प्रभाव छोड़ा है। उनकी अंतरदृष्टि, दूरदर्शी सोच की संकल्पना और अपने लोगों की इच्छाओं की पूर्ति के लिए उनका जुनून काबिले तारीफ है।
    श्री मोदी ने दोनों देशो के साझे आर्थिक महत्वाकांक्षाओं की ओर ध्यान दिलाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा की ऊर्जा, कृषि एवं उवर्रकों जैसे प्रमुख क्षेत्रों में वैश्विक चुनौतियों के बावजूद दोनो देशो के बीच व्यापारिक संबधों में बढ़ोतरी हुई है।
    मोदी ने प्रमुखरूप से ह्यग्रीन हाइड्रोजनह्ण और प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में सऊदी अरब और भारतीय व्यापारिक संबधों के गहरे ह्यएकीकरणह्ण पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय कंपनियां सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी गहरी पैठ बनाने में कामयाब हुई है। मोदी ने सऊदी अरब को वर्ल्ड एक्सो 2030 और फीफा वर्ल्ड कप 2034 के आयोजन की मेजबानी हासिल करने पर बधाई दी और इसे दोहरी सफलता करार दिया।
    प्रधानमंत्री ने दोनो देशों के बीच बढ़तें रक्षा सहयोग और दोनों देशो की सेनाओं के संयुक्त सैन्य अभ्यास को बढती रणनीतिक विश्वास का संकेत करार दिया। सितम्बर 2023 में जी 20 सम्मेलन के दौरान आंरभ हुए भारत पश्चिम एशिया यूरोप आर्थिक कारीडोर (आईएमईईसी) के बारे में श्री मोदी ने कहा कि यह परियोजना समूचे क्षेत्र में विकास, वाणिज्य और कनेक्टिविटी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
    प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से हमारे रिश्ते नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं। मुझे याद है जब 2016 में मुझे किंग सलमान से द आर्डर आफ किंग अब्दुल अजीज सम्मान से सम्मानित किया गया था। मैं सच में विश्वास करता हूं कि यह दोनों देशों के संबधों के लिए आशाजनक समय है। और मै जरूर कहूंगा कि सऊदी नेतृत्व ने इस साझीदारी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

    मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे – शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए, न केवल हमारे लोगों के लिए, बल्कि पूरी दुनिया के लिए।
    क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान पर श्री मोदी ने कहा, ह्लमैं हमारे बीच साझा की गई व्यक्तिगत गर्मजोशी और विश्वास को महत्व देता हूं। और हां, इस व्यक्तिगत तालमेल ने स्वाभाविक रूप से यह दशार्या है कि कैसे दोनों देश हमारी साझीदारी को प्राथमिकता देते हैं। वह हमारे द्विपक्षीय संबंधों के एक मजबूत समर्थक हैं। वह सऊदी अरब में भारतीय प्रवासियों के एक महान समर्थक रहे हैं और सऊदी अरब में रहने वाले हमारे लोग उनकी गहरी प्रशंसा करते हैं।ह्व
    उन्होंने कहा कि हमारे बीच बात होती है, तो हम इस साझीदारी को भविष्य पर ध्यान केंद्रित करते हैं। जेद्दा का भारत के साथ एक विशेष संबंध रहा है। सदियों से, यह प्रसिद्ध शहर हमारे व्यापार और लोगों से लोगों के आदान-प्रदान के लिए प्रमुख धमनियों में से एक रहा है। मक्का के प्रवेश द्वार के रूप में, सदियों से, हमारे तीर्थयात्री हज और उमराह के लिए अपनी पवित्र यात्रा पर जेद्दा की गलियों से गुजरते रहे हैं।

    मोदी ने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि पर काम कर रहे हैं। भारत और खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में भारत और सऊदी अरब और सामान्य रूप से क्षेत्र के बीच आर्थिक संबंधों को बदलने की अपार क्षमता है।
    वर्ष 2030 में विश्व एक्सपो और 2034 में फीफा विश्व कप के मेजबान के रूप में चुने जाने पर सऊदी अरब को बधाई देते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि मेगा इवेंट भारतीय कंपनियों के लिए भी अवसर प्रदान करते हैं। हमारी कंपनियों ने अपनी गुणवत्ता, प्रतिस्पर्धात्मकता और दक्षता के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा बनाई है। उन्होंने कहा, ह्लमैं समझता हूं कि भारतीय कंपनियों की सऊदी बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में पहले से ही मजबूत भागीदारी है। वे सऊदी अरब के विजन 2030 के हिस्से के रूप में विभिन्न मेगा और गीगा परियोजनाओं में भी सहयोग कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    By News MaatiApril 6, 202617

    गुमला । झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ…

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    झारखंड के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी साजिश, दो गिरफ्तार

    April 6, 2026

    ईरान के विदेश मंत्री की भारतीय और रूसी समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत, युद्ध के हालातों पर हुई चर्चा

    April 6, 2026

    ट्रंप की धमकी से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ा संकट, तेल कीमतों में आया उछाल

    April 6, 2026

    ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, बोले होर्मुज खोलो वरना मंगलवार को तबाही देखो

    April 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.