
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के एक दिन बाद ही बड़े फैसले लेने शुरू कर दिए हैं. पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की पहली कैबिनेट बैठक सोमवार को हुई। बैठक में पीएम आवास योजना में 3 करोड़ नए घर बनाने का बड़ा फैसला किया गया। नई गठबंधन सरकार के गठन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल 71 मंत्रियों के साथ शपथ ली थी. प्रधानमंत्री सहित 72 मंत्रियों में से 30 कैबिनेट मंत्री, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले और 36 राज्य मंत्री बनाए गए हैं. हालांकि अभी तक मंत्रियों को विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है.



इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल के आगाज के साथ ही देश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी है। सोमवार को किसान सम्मान निधि’ की 17वीं किस्त जारी कर दी गई। इस किस्त के अंतर्गत केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
आवास योजना के तहत बीते 10 वर्षों में 4.21 करोड़ घर बने थे
भारत सरकार 2015-16 से प्रधान मंत्री आवास योजना लागू कर रही है ताकि बुनियादी सुविधाओं के साथ घरों के निर्माण के लिए पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान की जा सके। पीएमएवाई के तहत, पिछले 10 वर्षों में आवास योजनाओं के तहत पात्र गरीब परिवारों के लिए कुल 4.21 करोड़ घर पूरे किए गए हैं। पीएमएवाई के तहत निर्मित सभी घरों को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की अन्य योजनाओं की मदद से घरेलू शौचालय, एलपीजी कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन आदि जैसी अन्य बुनियादी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।
इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक शुरू हुई। प्रधानमंत्री के आवास पर हो रही इस बैठक में अमित शाह, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और एचडी कुमारस्वामी समेत सभी केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे।

