
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और उनकी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन से कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू ने शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।



बैठक को औपचारिक भेंट माना जा रहा है, जिसमें वर्तमान राजनीतिक और क्षेत्रीय मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान दोनों ओर से आपसी संवाद और सहयोग की भावना स्पष्ट दिखाई दी।

