रांची। जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी का निधन हो गया. मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है । घटना एनएच हाईवे पर हुई।

मंत्री इरफान अंसारी ने लिखा, “इस असहनीय दुःख की घड़ी में मैं दीपिका जी और पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक मां के लिए संतान को खोने का दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

वहीं इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दीपिका पांडेय सिंह की बेटी एवं अन्य लोगों के निधन की बेहद दुखद और हृदयविदारक खबर से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता और परिवार के लिए शब्दों से परे और असहनीय होता है. इस अत्यंत कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका एवं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. इस अपूरणीय क्षति के लिए शब्द नहीं हैं. मरांग बुरु दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version