Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    February 6, 2026

    भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार

    February 6, 2026

    वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता

    February 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला
    • भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार
    • वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता
    • सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर
    • कौशल विभाग के सहायक निदेशक 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार और घर से 15 लाख रुपये नकद बरामद, पटना में निगरानी का बड़ा ऐक्शन
    • शहीद सैनिकों के आश्रितों को मिलेगी सरकारी जमीन, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला
    • वैशाली में गैंगस्टर प्रिंस को पुलिस ने किया ढेर, सोना लूट, डकैती और हत्या मामले था फरार
    • कोर्ट महिला को मां बनने के लिए मजबूर नहीं कर सकती, 30 हफ्ते की प्रेग्नेंसी पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » मार्क्स और डार्विन
    Opinion

    मार्क्स और डार्विन

    News MaatiBy News MaatiFebruary 28, 2024No Comments19 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    19वीं सदी के दो मेधावी-मस्तक कार्ल मार्क्स और चार्ल्स डार्विन समकालीन भी थे।

    वास्तव में, वर्ष 1859 में जब डार्विन की युगान्तकारी किताब ‘ओरिजिन ऑफ़ स्पीशीज़’ प्रकाशित हुई, उसी साल मार्क्स की भी महत्त्वपूर्ण पुस्तक ‘क्रिटीक ऑफ़ पॉलिटिकल इकोनॉमी’ आई थी।

    मार्क्स ने तुरंत पहचान लिया कि डार्विन ने अपनी थ्योरी में द्वंद्वात्मक, वैज्ञानिक और भौतिकवादी रीति का परिचय दिया है और एंगेल्स को पत्र लिखकर उन्होंने कहा कि यह थीसिस हमारी सोशल साइंस के लिए काम की साबित हो सकती है।

    डार्विन ने क्रिएशनिज़्म का खण्डन कर दिया था। उन्होंने सिद्ध कर दिया था कि ईश्वर ने मनुष्यों की ‘रचना’ नहीं की है- जैसा कि सदियों से माना जाता रहा था- बल्कि मनुष्य समय की एक लम्बी, धीमी प्रक्रिया में ‘इवॉल्व’ हुए हैं।

    मनुष्य आज जैसे दिखाई देते हैं, वैसे हमेशा से नहीं थे। ‘एवॅल्यूशन’ की चक्की बहुत मंथर गति से ही सही, लेकिन बहुत महीन पीसती है। इसी के चलते संसार की सारी जैविक प्रक्रियाएँ परिवर्तनशील हैं, म्यूटेबल हैं।

    जबकि क्रिएशनिज़्म का मत था कि ईश्वर ने मनुष्य को अपने ही रूप में, अपनी श्रेष्ठ और पूर्ण कृति की तरह रचा है और एक अर्थ में मनुष्य इस पृथ्वी पर ईश्वर का स्वघोषित प्रतिनिधि था, उसे प्रकृति के दूसरे संसाधनों, प्राणियों पर स्वाभाविक ही एक अधिकार-बोध प्राप्त था।

    डार्विन ने अपनी सघन-गवेषणा से इस मनगढ़ंत मत की धज्जियाँ उड़ा दी थीं। ईश्वर का पुत्र बंदर का पुत्र साबित हुआ! चर्च की चूलें हिल गईं।

    यहाँ ‘चर्च’ को दुनिया के तमाम धर्मों की प्रतिनिधि-संस्था की तरह देखें (‘स्टेट’ बनाम ‘चर्च’ के परिप्रेक्ष्य में- जो प्रकारान्तर से राजनीति और धर्म का युग्म है), क्योंकि एक सृष्टा के रूप में ईश्वर का विचार सभी धर्मों के मूल में है।

    यह धर्मों में निहित बौद्धिक आलस्य का परिणाम है कि अनुल्लंघ्य नियमों से अनवरत संचालित होने वाली सृष्टि तो उन्हें दिखलाई देती है, लेकिन उसकी अंत:क्रियाओं का परीक्षण करने के बजाय वे पहले ही यह मान बैठते हैं कि सृष्टि को किसी सृष्टा ने रचा है।

    इतना ही नहीं, वे उस कपोल-कल्पित सृष्टा के रूप-स्वरूप, आकार-प्रकार, नियम-क़ानून और उसके दूतों-प्रतिनिधियों की भी कल्पना कर बैठते हैं।

    वैज्ञानिक बुद्धि से अनुशासित मस्तिष्क इस तरह से कभी नहीं सोच सकता। वह तो सृष्टि को संचालित करने वाले नियमों की डटकर पड़ताल करने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुँचना चाहेगा और तब तक अपने निर्णयों को स्थगित रखेगा।

    सृष्टि को संचालित करने वाले इन्हीं नियमों में से एक- ‘एवॅल्यूशन’ या ‘नेचरल सिलेक्शन’- को डार्विन ने खोज निकाला था। वह अकाट्य था। वर्षों बाद कार्ल सैगन ने इस पर चर्चा करते हुए कहा था कि “हम कितने मूढ़ थे जो हमें यह पहले नहीं सूझा!” क्योंकि यह इतना ‘ऑब्वियस’ जो था। इतना तार्किक।

    ‘एवॅल्यूशन’ का महल धर्म, ईश्वर और मेटाफिजिक्स के मलबे पर बनाया गया था- यह बात कार्ल मार्क्स को रुचिकर मालूम हुई थी।

    ऑर्गेनिक नेचर में जिस म्यूटेबिलिटी की खोज डार्विन ने की थी, वह उन्हें सामाजिक संरचनाओं में द्वंद्वात्मकता के फलस्वरूप घटित होने वाले परिवर्तनों के अपने विचार के अनुकूल जान पड़ी थी।

    हालाँकि डार्विन इस बात के प्रति सतर्क थे कि जैविकी और सामाजिकी दो भिन्न क्षेत्र हैं और एक के नियम दूसरे पर लागू नहीं हो सकते। डार्विन स्वयं अनीश्वरवादी थे, लेकिन सार्वजनिक रूप से ईश्वर का मुखर-निषेध करने से बचते थे।

    डार्विनवादियों में ईश्वर के प्रश्न पर यह नरम रुख़ तब से अब तक क़ायम रहा है- सिवाय रिचर्ड डॉकिन्स के- जो कि धुर-नास्तिक हैं। डार्विन के विपरीत मार्क्स कहीं रैडिकल-एथीस्ट थे और इससे पहले कान्ट के अज्ञेयवाद और हेगेल की मेटाफिजिक्स की आलोचना कर चुके थे।

    1873 में जब ‘कैपिटल’ का पहला खण्ड प्रकाशित हुआ तो मार्क्स ने उसकी एक सौजन्य-प्रति डार्विन को भिजवाई। उस पर दस्तख़त करते हुए मार्क्स ने कहा कि “मैं आपका बड़ा प्रशंसक हूँ।

    “डार्विन ने जवाबी ख़त भेजा कि “काश मैं आपकी इस भेंट के योग्य होता, लेकिन मैं आपकी पुस्तक को पाकर बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ।” अलबत्ता डार्विन ने ‘कैपिटल’ को पढ़ने की ज़ेहमत नहीं उठाई थी। इसके दो कारण थे।

    एक, वे जर्मन भाषा बहुत अच्छी तरह से नहीं जानते थे। दो, पोलिटिकल-इकोनॉमी में उनकी अधिक रुचि नहीं थी।

    वर्षों बाद कॉमरेड व्ला. इ. लेनिन ने अपने एक लेख में मार्क्स और डार्विन दोनों के महत्त्व को समान रूप से स्वीकारते हुए लिखा कि “जैसे डार्विन ने जैविकी की अंदरूनी प्रक्रियाओं की खोज करके उनमें एक अनुक्रम स्थापित किया था, उसी तरह से मार्क्स ने हमें बताया था कि इतिहास मनुष्यों के जीवन का यांत्रिक संकलन भर नहीं है, उसमें एक अंत:क्रिया है, और उसका आधार अनियमित, अराजक नहीं, बल्कि पूर्णतया वैज्ञानिक और द्वंद्वात्मक है!”

    लेखक : देश के जाने-माने पत्रकार हैं

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati
    • Website

    Related Posts

    सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती नियम बीच में नहीं बदले जा सकता, सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

    November 7, 2024

    सम्राट को अब अपना मुकुट मिल गया है!

    July 17, 2024

    द वाइल्ड पीयर ट्री

    June 30, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,341

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,012

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025959

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026761
    Don't Miss
    Blog

    रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    By News MaatiFebruary 6, 202610

    रांची। रांची नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया शुक्रवार…

    भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार

    February 6, 2026

    वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता

    February 6, 2026

    सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर

    February 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची मेयर के लिए 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

    February 6, 2026

    भारत ने अग्नि-3 न्यूक्लियर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, 3,500 किलोमीटर तक करेगी सटीक मार

    February 6, 2026

    वैभव का वैभव, इंग्लैंड को 100 रन से रौंदकर भारत बना छठी बार विश्व विजेता

    February 6, 2026

    सड़क हादसे में मौत पर परिजनों को मिलेगा दोगुना मुआवजा, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों पर मुहर

    February 6, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.