रांची : मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से बुधवार को महावीर चौक स्थित गणेश मंदिर के पास सुबह 7:30 बजे खाद्य सामग्री और शर्बत का वितरण मंदिर परिसर में आने – जाने वाले राहगीरों के बीच किया गया।

यह कार्य सहयोग शाखा सदस्य शशि बांका की ओर से करवाया गया। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से जनसेवा प्रभारी दीपिका मोतिका, चंद्रकला और संयोजिका कविता सोमानी ने संपन्न किया।

इस मौके पर कार्यक्रम की संयोजिका ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। ऐसे कार्यक्रम करने के लिए शाखा हर समय प्रयासरत रहेगी।

कार्यक्रम में शुभा अग्रवाल, पूजा अग्रवाल, शशि बंका, पायल जैन, कविता जलान, दीपिक मोतिका तथा चंद्रकला उपस्थित रहे।

ये जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version