
रांची। झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले के पोटोबेड़ा में बड़ा हादसा। बॉम्बे हावड़ा मेल और एक मालगाड़ी के साथ टक्कर हुआ। ये हादसा मंगलवार सुबह 3:45 बजे हुआ। घटनास्थल पर रेलवे की एक्सिडेंट रिलीफ ट्रेन पहुंच गई है। रेलवे बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार वहां चक्रधरपुर डिवीजन के एडीआरएम भी पहुंच गए हैं। रेलवे के मुताबिक इस हादसे में अभी तक 6 लोगों के घायल हो गए।




इस हादसे के एक चश्मदीद के मुताबिक यात्री रात में सोए हुए थे। इसी बीच करीब 3 बजकर 45 मिनट के करीब जोर की गड़गड़ाहट हुई और ट्रेन हिल उठी। कुछ लोग अपनी बर्थ से नीचे गिरने की कगार पर आ गए। उधर रेलवे के मुताबिक सभी घायलों को मौके पर फर्स्ट एड दिया गया। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम तेजी से चल रहा था।

बताया जाता है कि हावड़ा से मुंबई जा रही मेल एक्सप्रेस ट्रेन की पांच बोगियां मंगलवार तड़के सुबह किलोमीटर संख्या 298/21 के पास बेपटरी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में हड़कम्प मच गया। लगातार पांच बार रेलवे का हूटर बजाया गया।आनन फानन में 4.15 में एआरएमई ट्रेन को रवाना किया गया। इस दुर्घटना में जिन यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली उन्हें चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल और खरसांवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया जाया गया।
हेल्पलाइन नंबर जारी
मुंबई हेल्पलाइन- 022-22694040
नागपुर हेल्पलाइन नंबर- 7757912790
टाटानगर : 06572290324
चक्रधरपुर:06587 238072
राउरकेला: 06612501072, 06612500244
हावड़ा : 9433357920, 03326382217
भुसावल: 08799982712

