
रामगढ़ । हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनीष जायसवाल की जीत लगभग सुनिश्चित होती हुई दिखाई दे रही है। वे लगातार बढ़त बनाते हुए वोट के अंतर को डेढ़ लाख से अधिक पहुंचा चुके हैं।




मनीष जायसवाल अब आस्वस्त हो चुके हैं कि मतगणना पूरी होने के बाद औपचारिकताएं पूरी होगी और उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
इससे पहले पार्टी कार्यकर्ता और जनता उन्हें बधाई देने पहुंच रहे हैं। मतगणना कक्ष के बाहर कैंप से निकलकर मनीष जायसवाल पार्टी कार्यकर्ता और जनता के बीच पहुंच चुके हैं। मनीष जायसवाल का स्वागत आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ता कर रहे हैं। सड़कों पर कई जगह पटाखे फोड़े गए हैं। कई जगहों पर कार्यकर्ता अबीर गुलाल लगाकर लोगों को जीत की बधाई दे रहे हैं। मनीष जायसवाल भी सभी कार्यकर्ता और आम जनता के प्रति आभार प्रकट कर रहे हैं।

