
दरभंगा ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर गाली देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए शख्स का नाम रफीक उर्फ राजा बताया जा रहा है। आरोप है कि बिहार के दरभंगा में बुधवार को हुई विपक्ष की रैली में रफीक ने कथित तौर पर पीएम मोदी को गाली दी थी। यह रैली कांग्रेस और आरजेडी की थी।



दरभंगा में विपक्ष की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान पीएम मोदी को गाली देने वाला वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसपर खासा बवाल हुआ। इस रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव भी शामिल हुए थे।

