
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पश्चिम बंगाल में थे। यहां उन्होंने रायगंज में जनसभा की। उन्होंने कहा कि रायगंज का उत्साह ये बता रहा है कि बंगाल में ये नया साल नई आशा लेकर आया है।



आज हर कोई यही कह रहा है कि 4 जून 400 पार। फिर एक बार मोदी सरकार। इसके साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा तृणमूल 100 दिन के काम का पैसा नहीं दे रही है। वे बंगाल को गरीब रखना चाहती हैं, ताकि उनका कारोबार फले-फूले।
यहां ठग, ठग ही सारे फैसले लेते हैं। ममता बनर्जी की सरकार बंगाल का विकास नहीं चाहती हैं। भाजपा सरकार बंगाल के गरीबों को मफ्त राशन दे रही है, ताकि गरीब के घर का चूल्हा बुझे न और बच्चे भूखे न सोए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल के विचार आज बीजेपी के विजन का हिस्सा है। अपने इसी विजन के साथ बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। बीजेपी का ये संकल्प पत्र मोदी का गारंटी कार्ड है। बंगाल और पूर्वी भारत के विकास के लिए हम लगातार मेहनत करते हैं।
लेकिन, बंगाल की तृणमूल सरकार ये कोशिश करती है कि मोदी की योजनाएं यहां के लोगों तक पहुंच न पाए। तृणमूल की सरकार या तो केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं को ठप्प कर देती है, या उस पर अपना स्टिकर लगा देती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अगले 5 वर्षों के लिए मोदी की गारंटी है। पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीबों को घर मिलेंगे. बंगाल के विकास के लिए वंदे भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का विस्तार होगाय़ 70 वर्ष से अधिक आयु के हर बुजुर्गों को मुफ्त इलाज मिलेगा।

