रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से 21 और 22 सितंबर 2024 को आयोजित झारखंड स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितता के मामले में झारखंड सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के संचालन से जुडे सोमांश प्रकाश और उसके सहयोगी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है।

सीआईडी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में सोमांश प्रकाश मूल रूप से रोहतास जिले के विक्रमगंज थाना क्षेत्र के रहने वाला है। वर्तमान में वह दिल्ली के बुराड़ी थाना क्षेत्र स्थित संत नगर में रह रहा था।

वहीं दूसरा आरोपित राहुल कुमा, वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र के चांदसराय का रहने वाला है। राहुल कुमार भी वर्तमान में दिल्ली के बुराड़ी इलाके में रह रहा था।

सीआईडी के अनुसार सोमांश प्रकाश जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा के संचालन से संबंधित कार्यों से जुड़ा था। जांच के दौरान उसके सहयोगी राहुल कुमार की भूमिका भी सामने आई। दोनों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा में कथित अनियमितता किस स्तर पर हुई और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version