Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

    March 27, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म

    March 27, 2026

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत
    • सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म
    • कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    • असम में 28 मार्च से प्रचार अभियान की कमान संभालेंगे हेमंत सोरेन
    • डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी
    • झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद
    • रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त और कई नदियां उफान पर
    Ranchi

    झारखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त और कई नदियां उफान पर

    News MaatiBy News MaatiSeptember 16, 2024No Comments62 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से झारखंड में दो दिनों से भारी बारिश से स्वर्णरेखा, खरकई, कोयल, दामोदर और बूढ़ा नदी उफान पर है। पिछले दो दिनों में राज्य के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश से वषार्पात की स्थिति में भी व्यापक सुधार देखा गया है। दो-तीन पहले तक राज्य में सामान्य से 15 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। सोमवार को धनबाद और रांची समेत कई जिलों में तो इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे कम पाकुड़ जिले में बारिश हुई। यहां सामान्य से 50 प्रतिशत कम बारिश हुई। जबकि चतरा में 31, देवघर, गुमला में 24, लोहरदगा में 23 और चाईबासा में 20 प्रतिशत कम बारिश हुई। इसके अलावा अन्य जिलों में इस साल सामान्य बारिश या औसत से अधिक बारिश हुई।

    राजधानी रांची में लगातार बारिश से प्रभावित निचले इलाकों से लोगों को बचाने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को निर्देश दिये गये हैं। रांची नगर निगम ने जलभराव की सूचना देने में निवासियों की मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है।

    रांची में कई निचले इलाके बारिश के पानी में डूबे हुए हैं। रांची में भारी बारिश के बाद गोंदा डैम लबालब भर गया है। रविवार को गोंदा डैम के 3 गेट खोले गए। रांची में एक दिन में 145 मिमी से ज्यादा बारिश के बाद कांके स्थित गोंदा डैम के गेट खोलने का फैसला लेना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक चतरा जिले के टंडवा में 163 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा लावालैंग में 145.4, सिमरिया में 142, मैथन में 140, पुटकी में 112, जमशेदपुर में 86.8, कोडरमा में 85.2, चाईबासा में 67, हजारीबाग में 83 और रांची के कांके में 84.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

    17 को भी भारी बारिश के आसार : रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि 16 सितंबर को राज्य के उत्तर पश्चिमी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं पर अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। 17 सितंबर को भी उत्तर-पश्चिमी विभागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी में कुछ स्थानों पर भारी बारिश और कहीं-कहीं पर तेज हवाओं का झोंका और वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है। अभिषेक आनंद ने बताया कि मंगलवार दोपहर बार से मौसम साफ होने लगेगा और उसके बाद अगले चार दिनों तक के लिए अभी किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

    मौसम विभाग की ओर से सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे एक बुलेटिन जारी कर बताया गया है कि गंगीय पश्चिम बंगाल और निकटवर्ती झारखंड पर गहन अवदाब का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ा और आज 16 सितंबर को 1130 बजे आईएसटी पर उसी क्षेत्र में 23.2डिग्री उत्तर अक्षांश और 86.4डिग्रीपूर्व देशांतर के पास, जो पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से 10 किमी दक्षिण, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) से 70 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, जमशेदपुर (झारखंड) से 50 किमी उत्तर-उत्तरपूर्व और रांची (झारखंड) से 110 किमी पूर्व में केंद्रित था। इसके गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान कमजोर होकर अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। इसके बाद, अगले 24 घंटों के दौरान यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा।

    खँं१ह्यँंल्ल िटङ्मल्ल२ङ्मङ्मल्ल: झारखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव का दिख रहा असर

    स्वर्णरेखा-खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचा

    स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने के कारण पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले कई निचले इलाके में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है। जमशेदपुर के तटीय क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित रखने के लिए मंत्री बन्ना गुप्ता ने उपायुक्त को विशेष निर्देश जारी कर राहत और बचाव कार्य चलाने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया ह्यएक्सह्ण पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा हैं कि लगातार तीन दिन से हो रहें बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जल स्तर बढ़ता जा रहा हैं। दोनों नदियों का जल स्तर खतरे के निशान के करीब हैं, नदी तट पर रहने वाले लोगों से अनुरोध हैं कि सतर्क रहें। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को निर्देश देते हुए कहा हैं कि मामले में सतर्कता बरतते हुए प्रभावित परिवारों को चिह्ति कर तुरंत सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने का उपाय करें। इसके अलावा उनके दवाइयों, रहने और खाने का भी इंतजाम सुनिश्चित करें और राहत और बचाव कार्य चलाये। उन्होंने तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की हैं एवं नदी में नहीं जाने का आग्रह किया हैं, साथ ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकतार्ओं एवं अपने समर्थकों से भी क्षेत्र में भ्रमण कर पीड़ित परिवार का सहयोग करने का आह्वान किया हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    जनसेवा को आगे आया एकलव्य ग्रेटर

    November 30, 2025

    झारखंड के विकास में सेवा का अधिकार और पारदर्शी प्रशासन सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन

    November 22, 2025

    ऑल झारखंड एकता मंच के संगठन विस्तार कार्यक्रम में दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता

    November 11, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

    By News MaatiMarch 27, 20264

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पश्चिम एशिया संघर्ष…

    सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म

    March 27, 2026

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    March 26, 2026

    झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम एशिया संकट पर मुख्यमंत्रियों से करेंगे बातचीत

    March 27, 2026

    सरकार का बड़ा फैसला- पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 से घटकर ₹3, डीजल पर टैक्स हुआ पूरी तरह खत्म

    March 27, 2026

    कांके चौक के समीप न्यू मार्केट में अनिल टाइगर की प्रतिमा स्थापित, आदित्य साहू, सुदेश महतो समेत कई लोगों ने दी श्रद्धांजलि

    March 26, 2026

    झारखंड में कई कोर्ट और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.