
रांची : कांके रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के सभागार में इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई।
बैठक में पार्टी की वरिष्ठ नेत्री कल्पना मुर्मू सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पाण्डेय, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, राजद के सत्यानंद भोक्ता, कैलाश यादव तथा सुनील श्रीवास्तव शामिल हुए।
बैठक में धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित होने वाले उलगुलान न्याय महारैली के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
इसके अलावा लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा हुई। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए गठबंधन के घटक दलों के नेता मिल-जुलकर काम करेंगे।
