रांची। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिल गया है। कुमार गौरव को संगठन का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने आधिकारिक निर्देश जारी किए हैं। वहीं, कुलदीप कुमार रवि को वरीय उपाध्यक्ष और आशुतोष कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि झारखंड युवा कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।

धनबाद जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ सोनू सिंह अब पूरे प्रदेश की कमान संभालेंगे। कुमार गौरव को झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर शानदार जीत मिली है। वहीं, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर आदित्य आनंद को विजय मिली है। कुल 10202 वोट पाकर 2152 मतों से अंबिकापुरम निवासी आदित्य आनंद विजयी हुए है। आदित्य आनंद के पिता नवनीत नीरज जिला कांग्रेस के वरीय उपाध्यक्ष हैं। वहीं, धनबाद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कुमार गौरव व आदित्य आनंद की जीत पर बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दोनों की जीत से धनबाद में युवा कांग्रेस को पहले से अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version