
पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की लव स्टोरी शनिवार को सुर्खियों में रही। तेज प्रताप ने खुद फेसबुक पोस्ट करते हुए अनुष्का यादव को अपनी गर्लफ्रेंड बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वे दोनों एक-दूसरे को 12 साल से जान रहे हैं । एक-दूसरे को प्यार कर रहे हैं. तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक बार यह पोस्ट डिलीट किया गया. बाद में फिर पोस्ट किया गया । फिर दो-तीन घंटे बाद फेसबुक से फिर इस पोस्ट को डिलीट किया गया । इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए बताया कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था।
तेज प्रताप यादव ने लिखा – मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।



तेज प्रताप की प्रेम कहानी खुद उनके ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से सामने आया। जहां एक लड़की की फोटो के साथ पोस्ट कर लिखा गया कि- ‘मैं तेज प्रताप यादव और मेरे साथ इस तस्वीर में जो दिख रही हैं उनका नाम अनुष्का यादव है । हम दोनों पिछले 12 सालों से एक दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हम लोग पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में रह रहे हैं।
तेज प्रताप यादव ने आगे लिखा, मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कैसे कहूं. इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं. आशा करता हूं आप लोग मेरी बातों को समझेंगे। तेज प्रताप यादव के इस पोस्ट पर हजारों लोग अपना रिएक्शन देने लगे. लेकिन तभी इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया. लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से तेजप्रताप के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से यही पोस्ट दोबारा किया गया. जिस पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। कुछ लोग उनके शादी और पारिवारिक कलह को लेकर सवाल भी कर रहे हैं।
तेज प्रताप की गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव बिहार की ही रहने वाली हैं। अनुष्का का भाई पहले राजद में था। बताया जाता है कि अनुष्का का भाई पहले RJD के युवा विंग में था । भाई के राजद में रहते हुए ही तेज प्रताप और अनुष्का एक-दूसरे के करीब आए. हालांकि बाद में उसे पार्टी से निकाल दिया गया था. अभी वो पशुपति यादव की पार्टी में है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ अनुष्का यादव के पिता का नाम मनोज यादव है. मनोज यादव का परिवार पटना के लंगरटोली में रहता है. अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव एक समय छात्र आरजेडी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष थे। जिन्हें तेजस्वी यादव ने पद से हटा दिया था, जिसपर पार्टी में बवाल भी हुआ था। बताया जाता है कि आकाश यादव की नियुक्ति तेजप्रताप यादव ने कर दी थी, जबकि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने किसी भी नियुक्ति से इनकार कर दिया था. आकाश यादव वाली घटना 2021 की है. आकाश यादव अभी पशुपति पारस की पार्टी के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।
आरजेडी नेता ने भले सफाई दी, लेकिन कुछ ही देर में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की एक-दो नहीं बल्कि कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। किसी में वे (अनुष्का) नाक से लेकर माथे तक सिंदूर में दिख रही हैं तो किसी तस्वीर में आरजेडी की टोपी पहने नजर आ रही हैं।
तेज प्रताप यादव की प्रेम कहानी मालदीव से सामने आई है । बताते चले कि तेज प्रताप अभी मालदीव के ट्रिप पर है। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टा अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो ध्यान की मुद्रा में दिख रहे हैं. इस पोस्ट पर तेज प्रताप ने लिखा- ‘शांति जीवन में बहुत जरूरी है. इसके बिना जीवन में अफरातफरी मच जाती है ।

