Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » खड़गे ने लगाया पुलिस और मिलिट्री बुलाकर हाउस चलाने का आरोप, नड्डा ने दिया ये जवाब
    India

    खड़गे ने लगाया पुलिस और मिलिट्री बुलाकर हाउस चलाने का आरोप, नड्डा ने दिया ये जवाब

    News MaatiBy News MaatiAugust 5, 2025No Comments10 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली । राज्यसभा में मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व उपसभापति के बीच तीखी नोकझोंक दिखी। नेता प्रतिपक्ष ने उपसभापति से पूछा कि यह सदन आप चला रहे हैं या गृहमंत्री अमित शाह चला रहे हैं। खड़गे ने आरोप लगाया कि सदन के वेल में सीआईएसएफ के जवानों को तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि सदन के वेल में सीआईएसएफ सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से विपक्ष को कड़ी आपत्ति है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी सांसदों को संसद में जनहित के मुद्दे उठाने से रोका जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप सीआईएसएफ को अंदर लाते हैं। हमारे संसद के स्टाफ यहां सक्षम हैं, लेकिन आप पुलिस और मिलिट्री को लाकर यहां हाउस चलाना चाहते हैं।

    संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इन आरोपों का खंडन किया। विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए किरेन रिजिजू कहा, “नेता प्रतिपक्ष ने सदन में मिलिटरी व पुलिस की बात कही, लेकिन यह बात असत्य है। सदन में केवल मार्शल ही होते हैं और मार्शल ही सदन में आए थे।” उन्होंने उप सभापति पूछा कि ऐसे झूठे तथ्यों को दिए जाने पर नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ क्या कार्रवाई की जानी चाहिए?

    वहीं नेता सदन व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि सदन में केवल मार्शल होते हैं और यहां मार्शल ही हैं। नड्डा का कहना था कि विपक्ष में बैठे सांसदों को अपना विरोध जताना भी नहीं आता। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग इस तरह से किया जाना चाहिए जिससे कि किसी दूसरे व्यक्ति के अधिकारों का हनन न हो।
    दरअसल इस पूरे विषय पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उपसभापति हरिवंश को एक पत्र लिखा था। अपने इस पत्र में उन्होंने लिखा, “हम इस बात से हैरान और स्तब्ध हैं कि किस तरह सीआईएसएफ कर्मियों को सदन के वेल में दौड़ने के लिए मजबूर किया जाता है, और वह भी तब जब विपक्ष के सांसद अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे होते हैं।”
    विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्यसभा के सभापति के अचानक और अभूतपूर्व इस्तीफे के बाद राज्यसभा के कक्ष पर सीआईएसएफ के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
    गौरतलब है कि सीआईएसएफ एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है जो केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन आता है। वहीं खरगे ने अपने पत्र में कहा था कि सदन में सीआईएसएफ जवानों को तैनात करना आपत्तिजनक है। वह इसकी निंदा करते हैं। उन्होंने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि हमें उम्मीद है कि भविष्य में सीआईएसएफ के जवान सदन के वेल में नहीं आएंगे। मंगलवार को खड़गे ने सदन में अपना यह पत्र पढ़ा और राज्यसभा में सांसदों के विरोध प्रदर्शन के दौरान वेल में सीआईएसएफ कर्मियों को बुलाए जाने का मुद्दा उठाया है।
    उन्होंने कहा कि हम यह देखकर आश्चर्यचकित और स्तब्ध हैं कि जब सांसद अपने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो संसद की वेल में सीआईएसएफ कर्मियों को बुलाया लिया गया। खरगे का आरोप था कि बीते गुरुवार व शुक्रवार को सदन में यह घटनाक्रम हुआ। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि क्या संसद का स्तर इतना नीचे गिर गया है।
    वहीं आसन पर मौजूद उप सभापति हरिवंश नारायण ने नाराजगी जताते हुए कहा कि उनको लिखा गया यह पत्र उनके पास आने से पहले ही मीडिया को भेज दिया गया। उप सभापति ने संसद में हंगामा करने के विरोध में कुछ पुराने निर्णयों और टिप्पणियों का हवाला देते हुए विपक्ष को संयमित तरीके से व्यवहार करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि सदन में हंगामे के कारण प्रश्नकाल समेत सदन का बहुत सा समय बर्बाद हुआ है।
    इस पर नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आपका धन्यवाद, आपने बहुत बड़ा ज्ञान हम लोगों को दिया। खड़गे का कहना था कि अगर आप सीआईएसएफ को अंदर लाते हैं, तो आप पुलिस को लाकर, मिलिट्री को लाकर यहां हाउस चलाना चाहते हैं। क्या हम इतने अज्ञानी हैं? क्या हमें इतना भी समझ में नहीं आता है? वहीं इस बीच हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान, शाम 4 बजे चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    March 15, 2026

     सोशल मीडिया ने बना दी जोड़ी, तीन फीट की दुल्हन और चार फीट के दूल्हे ने रचाई शादी

    March 3, 2026

    शराब घोटाला: केजरीवाल और सिसोदिया कोर्ट से बरी, सभी आरोपों से किए गए मुक्त

    February 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    By News MaatiMarch 30, 202612

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र…

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.