
तिरुवनंतपुरम: केरल विश्वविद्यालय ने अपने इंजीनियरिंग कॉलेज के परिसर में बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी को प्रस्तुति देने की अनुमति नहीं दी है जिससे उनका कार्यक्रम रद्द हो गया है।



‘टेक फेस्ट’ के तहत छात्र संघ ने पांच जुलाई को एक कार्यक्रम में सनी लियोनी को बुलाने की योजना बनाई थी।
विश्वविद्यालय के कुलपति मोहनन कुन्नुम्मल ने कहा कि कार्यक्रम के लिएअनुमति देने से इनकार कर दिया गया है क्योंकि उच्च शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में बाहरी बैंड के प्रस्तुति देने पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश पहले से ही मौजूद हैं।
कुन्नुम्मल ने बताया, कोचीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीयूएसएटी) परिसर में हाल ही में हुई भगदड़ की घटना के बाद परिसर में बाहरी बैंड के प्रस्तुति देने पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया है।

