
पटना। केसी त्यागी ने जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया. निजी कारणों का हवाला देते हुए केसी त्यागी ने दिया इस्तीफा। राजीव रंजन प्रसाद अब जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता होंगे। पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने रविवार को पत्र जारी कर इसकी सूचना दी है।



जेडीयू महासचिव आफाक अहमद खान के जारी पत्र में लिखा गया है कि ‘जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने राजीव रंजन प्रसाद को राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। केसी त्यागी, जो प्रवता के पद पर पार्टी में है, उन्होंने निजी कारण से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।
बता दें कि केसी त्यागी जेडीयू के दिग्गज और कद्दावर नेता माने जाते हैं. सीएम नीतीश के काफी करीबी हैं। हर मुद्दा पर बेबाकी से अपनी बात रखते हैं। कुछ दिन पहले केसी त्यागी ने इजराइल मामले में विपक्ष के साथ सुर मिलाया था. उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत देते हुए कहा था कि केंद्र सरकार को इजरायल की मदद तत्काल बंद कर देनी चाहिए।

