Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    July 7, 2025

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार
    • झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित
    • पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी
    • पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद
    • गोपाल खेमका हत्याकांड में एक प्रमुख शूटर गिरफ्तार, पटना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी
    • राहुल गांधी सेनेटरी पैड वीडियो मामले में दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज
    • सामान बांध लिया है, जल्द ही सरकारी आवास छोड़ दूंगा, बंगला खाली न करने की शिकायत पर बोले पूर्व प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
    • शुभांशु शुक्ला ने की ISRO की तारीफ, कहा- ‘सुरक्षित अंतरिक्ष यात्रा का अद्भुत प्रयास’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सही मायनों में क्रांतचेता थे कार्ल मार्क्स
    Lead Two

    सही मायनों में क्रांतचेता थे कार्ल मार्क्स

    News MaatiBy News MaatiMay 5, 2024Updated:May 5, 2024No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सुशोभित

    आज कार्ल मार्क्स का जन्मदिन है। आज ही के दिन वर्ष 1818 में इस क्रांतचेता मनीषी का जन्म हुआ था। मार्क्स सही मायनों में क्रांतचेता थे, क्योंकि वे क्रांति को अवश्यम्भावी और अनिवार्य समझते थे। कि न केवल क्रांति एक ऐतिहासिक अपरिहार्यता के रूप में होकर रहेगी, बल्कि यह होनी ही चाहिए। अपनी किताब ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ में उन्होंने इसके दो कारण गिनाए थे। पहला, “रूलिंग क्लास को किसी और तरह से हटाया ही नहीं जा सकता!” (“पूँजी से जुड़ा हुआ हृदय बदल नहीं सकता”- मुक्तिबोध), दूसरा, “क्रांति की प्रक्रिया में ही समाज में सदियों से जमा हो चुकी कीचड़ को साफ़ किया जा सकता है!”

    मार्क्स ने ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ (1846) अपने अभिन्न मित्र फ्रेडरिक एंगेल्स के साथ मिलकर लिखी थी। पुस्तक का शीर्षक एक पोस्ट-हेगेलियन पूर्वग्रह की ओर संकेत करता है। इसमें आज आइिडयलिज़्म और आइिडयोलॉजी का द्वैत भी देख सकते हैं, जो कि प्रकारान्तर से हेगेल और मार्क्स का द्वैत है। हेगेल जर्मन-आइिडयलिज़्म के पुरोधा थे, मार्क्स जर्मन-आइडियोलॉजी के प्रवर्तक। हेगेल द्वंद्वात्मक संरचनाओं की व्याख्या यथास्थिति की तरह करते थे, मार्क्स उनमें निर्णायक हस्तक्षेप की थ्योरी तलाशते थे!

    ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ में मार्क्स ने पहली बार ‘ऐतिहासिक-भौतिकवाद’ की सुचिंतित प्रस्तावना रखी थी, जो कि उनका केंद्रीय-विचार है। इस किताब में उन्होंने मनुष्य की गतिविधियों को दो श्रेणियों में बाँटा- ‘प्रोडक्शन’ और ‘इंटरकोर्स’। इंटरकोर्स का मतलब मनुष्य की उन गतिविधियों से था, जो प्रोडक्शन को निर्धारित करती हैं। मार्क्स का कहना था कि इतिहास का आारम्भ ही तब हुआ था, जब मनुष्य ने प्रोडक्शन करना शुरू किया था। शुरू में यह उत्पादन स्वत:स्फूर्त था, लेकिन समय के साथ जब सामाजिक-संरचनाएँ उभरीं तो सत्ता उन लोगों के हाथों में आ गई, जो कि उत्पादन को नियंत्रित करते थे। सामाजिक-सम्बंधों- यानी इंटरकोर्स के रूपों का निर्धारण प्रोडिक्टिव-फ़ोर्सेस के द्वारा किया जाना लगा। इससे समाज में जटिल विरोधाभास उभरे। मार्क्स का स्पष्ट मत था कि इन विरोधाभासों का उन्मूलन केवल और केवल क्रांति के माध्यम से ही किया जा सकता है।

    मार्क्स ने बहुत ही वैज्ञानिक रीति से ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ में यह स्थापित किया था कि श्रम का प्राकृतिक विभाजन जब सामाजिक बन जाता है तो इससे वर्गों का उदय होता है। इसी से कालान्तर में निजी सम्पत्ति और राज्यसत्ता जैसी संस्थाएँ उभरती हैं। लार्ज-स्केल इंडस्ट्री जहाँ एक तरफ़ निजी सम्पत्ति का निर्माण करती है, वहीं वह कामगार वर्ग का सर्वहाराकरण भी करती है। उसके अभ्युदय की प्रक्रिया में ही सर्वहारा-क्रांति के बीज निहित हैं- ऐसा कार्ल मार्क्स का स्पष्ट मानना था। इसी विचार से ‘ऐतिहासिक-भौतिकवाद’ और ‘वैज्ञानिक-कम्युनिज़्म’ एक-दूसरे से अभिन्न होकर जुड़ जाते हैं।

    जब मार्क्स यह लिख रहे थे (1845), तब वह ‘क्रांतियों का युग’ था। एरिक हॉब्सबॉम ने यूरोप में 1789 से 1848 तक के कालखण्ड को क्रांतियों के युग की तरह ही परिभाषित किया है। ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ के लिखे जाने के तीन साल के भीतर ही समूचे यूरोप में क्रांतियाँ फूट पड़ी थीं। इतिहास संक्रमण के दौर से गुज़र रहा था और साम्राज्यों के बाद राष्ट्र-राज्यों की परिघटना उभर रही थी। तब पदार्थ और चेतना दोनों में ही सातत्य था, जिससे ऐतिहासिक विचारधारा की रूपरेखाएँ सुठोस हो सकती थीं।

    लेकिन 20वीं सदी में क्वांटम-भौतिकी ने पदार्थ में अराजकता (‘अनसर्टेन्टी प्रिंसिपल’) के दर्शन किए और पोस्ट-मॉडर्निज़्म का उदय हुआ। भूमण्डलीकरण ने सूचना-प्रौद्योगिकी को जन्म दिया और पोस्ट-ट्रुथ, वर्चुअल-रियल्टी की उत्पत्ति हुई। कंज़्यूमरिज़्म का परचम फहराया। कंज़्यूमरिज़्म की ख़ासियत यह है कि वह हितग्राही और यथास्थितिवादी होता है और क्रांति की प्रक्रिया को असम्भव बनाता है। जाति-व्यवस्था, पूँजी-व्यवस्था में ही जिनके न्यस्त-स्वार्थ हों, वे उन्हें क्यों बदलना चाहेंगे और प्रोडक्शन के साधन उनके हाथ में होने से वे लोकप्रिय संस्कृति का उत्पादन भी यथास्थिति को क़ायम रखने के लिए ही करेंगे। यह अकारण नहीं है कि मार्क्सवदियों ने निरन्तर ‘लोकप्रिय-संस्कृति’ का क्रिटीक रचा है और उसकी मंशा पर प्रश्न उठाए हैं।

    समय जितना कठिन होता जाता है, मार्क्सवादी दृष्टिकोण को स्वयं को उतना ही निखारकर प्रासंगिक बनाना होता है और हर युग का एक नया क्रिटीक रचना होता है। यही ऐतिहासिक-भौतिकवाद की बुनियादी प्रतिज्ञा भी है, जिसकी रूपरेखा ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ में प्रस्तुत हुई है। क्या ही विडम्बना है कि ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ कार्ल मार्क्स के जीवनकाल में प्रकाशित नहीं हो सकी थी, लेकिन मार्क्स को इस पर कोई क्षोभ न था। वे इस किताब को ‘सेल्फ़-क्लैरिफ़िकेशन’ का उपकरण समझते थे। उनका मानना था कि ‘द जर्मन आइडियोलॉजी’ के माध्यम से उन्होंने अपने ऐतिहासिक-दृष्टिकोण की ठीक तरह से मरम्मत कर ली है और अगर वह किताब नहीं लिखी जाती तो आगे चलकर ‘कैपिटल’ भी नहीं लिखी जा सकती थी।

    सामाजिक-संरचनाएँ मनुष्य की स्वतंत्रता को बाधित करती हैं- यह उदारवादी दृष्टि है।

    सामाजिक-संरचनाएँ मनुष्य का शोषण करती हैं- यह मार्क्सवादी दृष्टि है।

    और सामाजिक-संरचनाएँ मनुष्य को अनैतिक बनाती हैं- यह गांधीवादी दृष्टि है।

    भारत में गांधी और मार्क्स के मेल की कोशिशें बहुत हुई हैं, राजनीति के क्षेत्र में विशेषकर लोहियावादियों (‘कुजात-गांधीवादी!’) ने यह किया। साहित्य के क्षेत्र में प्रेमचंद का आदर्शोन्मुख-यथार्थवाद भी गांधी और मार्क्स से प्रेरणा पाता है।

    मैं विशेषकर भारत के परिप्रेक्ष्य में- उदारवादी स्वतंत्रता, मार्क्सवादी समानता और गांधीवादी नैतिकता के सुमेल में ही मनुष्य का भविष्य देखता हूँ।

    कॉमरेड कार्ल मार्क्स को उनकी 206वीं सालगिरह पर लाल सलाम!

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सावन में काशी विश्‍वनाथ मंदिर में नहीं कर पाएंगे VIP दर्शन, जानें वजह

    July 7, 2025

    गुजरात में 350 करोड़ की धोखाधड़ी का पर्दाफाश, तीन साइबर ठग गिरफ्तार, बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में शिकायतें दर्ज

    July 6, 2025

    फडणवीस का उद्धव- राज पर तंज, बोले – ‘यह विजय रैली नहीं, रोने का कार्यक्रम था’

    July 6, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,096

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025918

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 2024876

    अहमदाबाद में Air India का विमान क्रैश, 242 यात्री थे सवार; रिहायशी इलाके में हादसा, देखें विडियो

    June 12, 2025663
    Don't Miss
    Jharkhand

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    By News MaatiJuly 7, 20256

    रांची। झारखंड शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही एसीबी…

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025

    पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

    July 7, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसा : ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्रों के प्रदर्शन के कारण सुरक्षा बढ़ाई गई

    July 29, 2024

    झारखंड शराब घोटाले में ओम साईं कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार

    July 7, 2025

    झारखंड : 64 पुलिस अफसर बने डीएसपी, डीजीपी ने किया सम्मानित

    July 7, 2025

    पूर्णिया : एक ही परिवार के पांच लोगों लोगों की पीट-पीटकर हत्या , नृशंस हत्या से इलाके में सनसनी

    July 7, 2025

    पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, 5 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

    July 7, 2025
    © 2025 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.