
रांची : पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यालय पहुंची। कल्पना सोरेन आज पहली बार पार्टी कार्यालय पहुंची थीं।



इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। पार्टी कार्यालय में अलग-अलग जिलों के कार्यकर्ता पहुंचे थे।
इस दौरान उलगुलान रैली को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कल्पना काफी खुश और मजबूत नजर आ रही थीं। उन्होंने जोरदार स्वर में हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
पार्टी कार्यालय से निकलन के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा है कि “हम लड़ेंगे हम जीतेंगे। आज रांची स्थित पार्टी कार्यालय में संघर्ष के साथियों के साथ। जय जोहार! जय झारखण्ड! हेमन्त सोरेन जिंदाबाद!”।
बता दें कि 31 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद से कल्पना सोरेन ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा है। वह जगह-जगह पर चुनावी सभाओं को संबोधित कर रही हैं। सभाओं में दमदार भाषण देती हैं। भाजपा पर जोरदार निशाना साध रही हैं।

