
नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की शनिवार को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से मुलाकात हुई।



इस मौके पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोकसभा चुनाव से पहले दोनों की मुलाकात अहम बताया जा रहा है।
सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन की मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई तरह अटकलें लगाई जा रही हैं।
लोकसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और आम आदमी पार्टी इंडिया गठबंधन का हिस्सा हैं।

