Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या
    • बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर
    • हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,
    • शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » हेमंत सोरेन से कई गुणा अमीर हैं कल्पना , जानें किसके पास कितनी संपत्ति और सोने के गहने
    Jharkhand

    हेमंत सोरेन से कई गुणा अमीर हैं कल्पना , जानें किसके पास कितनी संपत्ति और सोने के गहने

    News MaatiBy News MaatiOctober 24, 2024Updated:October 24, 2024No Comments47 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की तुलना में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन कई गुणा धनवान हैं। चल और अचल संपत्तियों के मामले में कल्पना ने पिछले पांच साल में पति हेमंत सोरेन को काफी पीछे छोड़ दिया है। यह तथ्य गुरुवार को हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की ओर से विधानसभा चुनाव में नामांकन के पर्चे के साथ निवार्ची पदाधिकारियों के समक्ष दाखिल हलफनामों से सामने आया है। हेमंत सोरेन के पास नकद, जेवर और निवेश सहित दो करोड़ 59 लाख 29 हजार छह रुपये और 53 पैसे की चल संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास दो करोड़ 83 लाख 72 हजार 364 रुपये की अचल संपत्ति भी है।

    वर्ष 2019 में उनके पास एक करोड़ 13 लाख 10 हजार 153 रुपये की चल संपत्ति और एक करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये की अचल संपत्ति थी। पांच साल में चल संपत्ति लगभग ढाई गुणा और अचल संपत्ति ढाई गुणा से भी ज्यादा हो गई है। कल्पना सोरेन के पास मौजूद कुल चल संपत्ति का मूल्य पांच करोड़ 54 लाख 91 हजार 783 रुपये और 70 पैसे है। उनके पास 13 करोड़ 63 लाख 10 रुपये की अचल संपत्ति है। पांच साल में उनकी चल संपत्ति में लगभग छह गुणा और अचल संपत्ति में 12 गुणा बढ़ोतरी हुई है।

    हेमंत सोरेन के पास मात्र 45 हजार रुपये नकद हैं जबकि उनकी पत्नी कल्पना के पास दो लाख पांच हजार रुपये हैं। बैंकों में जमा रकम की बात करें तो यहां भी कल्पना ने हेमंत को पीछे छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री के बैंक खातों में 74 लाख 28 हजार 676 रुपये और 53 पैसे जमा हैं, जबकि विधायक कल्पना सोरेन के खातों में 81 लाख 31 हजार 348 रुपये 70 पैसे हैं।

    हेमंत सोरेन ने बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड आदि में कुल पांच लाख 24 हजार 612 रुपये का निवेश किया है, जबकि उनकी पत्नी का कुल निवेश 61 लाख 46 हजार 374 रुपये है। हेमंत ने जीवन बीमा और पीपीएफ में 43 लाख 39 हजार 566 रुपये का निवेश किया है, जबकि इन्हीं मदों में कल्पना सोरेन ने 64 लाख 90 हजार 78 रुपये का निवेश कर रखा है।

    गाड़ियों की बात करें तो हेमंत सोरेन के पास अपने नाम पर वर्ष 2008 में खरीदी गई मात्र एक कार है, जिसका मौजूदा बाजार मूल्य 60 हजार रुपये बताया गया है। वहीं, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के पास 56 लाख 20 हजार 138 रुपये के बाजार मूल्य वाली तीन गाड़ियां हैं। इनमें 32 लाख से भी अधिक मूल्य वाली अरबेनिया व्हीकल भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि तीनों गाड़ियां 2021, 2022 और 2023 में खरीदी गई हैं।

    हेमंत सोरेन के पास 18 लाख 91 हजार 152 रुपये मूल्य की एक इटैलियन चेन और तीन डायमंड नेकलेस हैं। वहीं, कल्पना सोरेन के पास 91 लाख 97 हजार 352 रुपये के जेवरात हैं। हेमंत सोरेन के पास 23 भू-खंड हैं जिनका मौजूदा बाजार मूल्य मात्र एक करोड़ 92 लाख 77 हजार 697 रुपये बताया गया है। जमीनें धनबाद जिले के गोविंदपुर, बोकारो के जरीडीह और रांची के अनगड़ा में हैं। उन्होंने अनगड़ा की जमीन लीज पर ले रखी है।

    उनकी पत्नी कल्पना के पास मौजूद कॉमर्शियल भवनों का मूल्य 11 करोड़ 58 लाख 20 हजार रुपये है। हेमंत-कल्पना सोरेन के दोनों बेटों के पास भी लाखों की संपत्ति है। बड़े बेटे के पास 37 लाख 12 हजार 460 रुपये की चल संपत्ति है, जबकि छोटे पास के पास मौजूद चल संपत्ति का मूल्य 35 लाख 72 हजार 440 रुपये है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Bihar

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    By News MaatiMarch 30, 20261

    मुजफ्फरपुर । बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने सोमवार को अहियापुर थाना क्षेत्र…

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    March 30, 2026

    बच्ची से दरिंदगी पर हजारीबाग में आक्रोश, भाजपा के आह्वान पर ‘बंद’ का व्यापक असर

    March 30, 2026

    हजारीबाग दुष्कर्म मामला , भाजपा ने 3 अप्रैल को झारखंड बंद का किया आह्वान,

    March 30, 2026

    शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 25 महीने के निचले स्तर पर

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.