
रांची । झारखंड में साइबर अपराधियों ने सत्ताधारी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल को हैक कर लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद इस बात की जानकारी दी.।उन्होंने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही एक्स और ग्लोबल गर्वमेंट अफेयर से मदद मांगी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



जेएमएम का एक्स अकाउंट हैक होने के बाद एक अजीब तस्वीर दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री सोरेन ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने झारखंड पुलिस को इस मामले में कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उन्होंने एक्स और ग्लोबल गर्वमेंट अफेयर को टैग करते हुए मदद मांगी है। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि साइबर अपराध करने वालों को जल्द ही पकड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री के आदेश के बाद साइबर क्राइम ब्रांच की टीम जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या यह किसी साइबर अपराधी का काम है या किसी और की साजिशओ वे यह भी जांच कर रहे हैं कि एक्स हैंडल से कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।
झारखंड में नेताओं और अधिकारियों के फेसबुक और एक्स अकाउंट हैक होने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में रांची के डीसी का भी फर्जी प्रोफाइल बनाया गया थाओ अब सत्ताधारी पार्टी का एक्स हैंडल हैक हो गया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। साइबर ठगों की ओर ते कभी किसी डीजीपी के नाम से फर्जी अकाउंट बनते हैं, तो कभी आईएएस या आईपीएस अधिकारियों की पहचान का दुरुपयोग किया जाता है।

