
नई दिल्ली। जिंदल स्टील ग्रुप के वाइस चेयरमैन वी.आर. शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बावजूद भारत स्टील निर्माण में वैश्विक स्तर पर पूरी तरह प्रतिस्पर्धी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का 30 करोड़ टन कच्चे स्टील के उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य पूरी तरह से पहुंच के भीतर है। इसी विजन को साकार करने के लिए उन्होंने झारखंड के लिए 71,000 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया, जिसमें ग्रीन स्टील के लिए परमाणु और सौर ऊर्जा प्लांट शामिल हैं।
2,000 मेगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली पैदा करेंगी, जो हमें ग्रीन स्टील बनाने में मदद करेगी. जहां कई स्टील प्लांट थर्मल पावर (कोयले से बनने वाली बिजली) पर निर्भर हैं, वहीं हमारा इरादा कार्बन उत्सर्जन को काफी हद तक कम करने के लिए परमाणु और सौर ऊर्जा का उपयोग करना है.
शर्मा ने कहा कि एआई आज हर उद्योग का एक अहम हिस्सा बनता जा रहा है। हमने अपनी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में पहले ही एआई को अपनाना शुरू कर दिया है और धीरे-धीरे इसके इस्तेमाल को और बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार ने अब खनन क्षेत्र को खोलने की नीति अपनाई है। भारत के लौह अयस्क के कुल भंडार का 26 प्रतिशत से अधिक हिस्सा झारखंड में स्थित है, और यह राज्य कोयले के मामले में भी काफी समृद्ध है। यदि सरकार इन खनिजों को निजी क्षेत्र के लिए उपलब्ध कराती है, तो लौह अयस्क या कोयले की कोई कमी नहीं होगी. इससे निवेशकों के बीच भरोसा पैदा होगा और राज्य में अधिक निवेश आकर्षित होगा।

