पटना। झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेक२ बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बड़ा दावा किया। पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड राज्य सभा चुनाव को लेकर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कुर्सी, ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर बीजेपी द्वारा लोकतंत्र के अपहरण की कोशिश हुई। इसमें राजद के कुछ नेता और विधायक शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ बड़े कारोबारी, राजनीतिक संपर्क रखने वाले लोग और बिचौलियों के माध्यम से विधायकों तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। बिहार में इसके लिए 100 करोड़ रुपए भी आए। इसमें पप्पू यादव ने अभय कुशवाहा, सुभाष यादव, समीर महासेठ जैसे नामों का उल्लेख करते हुए दावा किया है कि कई लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

पप्पू यादव भले ही निर्दलीय सांसद हैं, लेकिन वो कांग्रेस के साथ हैं। इस तरह से उन्होंने तेजस्वी यादव पर सीधे तौर पर झारखंड राज्यसभा चुनाव में राजद विधायकों से क्रॉस वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। पप्पू यादव के मुताबिक इसके लिए 100 करोड़ रुपये भी आए थे। हालांकि पप्पू यादव ने सिर्फ जुबानी ये दावा किया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version