रांची । झारखंड सरकार ने दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी दी है।

वित्त विभाग से आज जारी आदेश के अनुसार, राज्य सरकार, राज्यपाल सचिवालय, झारखंड उच्च न्यायालय, और विधानसभा सचिवालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 का मासिक वेतन 16 अक्टूबर, 2025 से दिया जाएगा।
यह निर्णय झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम 139 के तहत लिया गया है, जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके और वे त्योहारों का आनंद सुरक्षित रूप से मना सकें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version