रांची। जेपीएससी समेत अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में हुए अनियमितता के मुद्दे पर भाजपा दिल्ली से लेकर रांची तक सक्रिय हो गई है। अब जिलों में भी भाजपा कार्यकर्ता इसपर आंदोलन करेंगे। इसमें झामुमो के साथ कांग्रेस पार्टी पर ज्यादा निशाना साधा जा रहा है। पार्टी रांची में हो रहे युवाओं के आंदोलन को भी सतर्कता से देख रही है। सीधे तौर पर ऐसे किसी आंदोलन को समर्थन देन की जगह भाजपा की योजना अपने कार्यकतार्ओं के जरिए आंदोलन आगे बढ़ाने की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य में बढ़ते अपराध की घटनाओं पर सक्रियता दिखाते हुए सीधे पहल की है। हजारीबाग, जमशेदपुर के अलावा रांची में भी पार्टी ने इसके लिए आंदोलन किया है।
अब जिलों में भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध पर पार्टी फिर से आंदोलन तेज कर रही है।संगठन में सभी वर्गों की भागीदारी होने से पार्टी को आंदोलन सफल होने की उम्मीद है।

झारखंड के भाजपा सांसद राज्य में जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में संसद भवन परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष मौन उपवास (व्रत) रखेंगे। यह प्रदर्शन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह दस बजे से 11 बजे तक होगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version