
रांची: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत झारखंड में शनिवार को चार लोकसभा सीट पर जारी मतदान के दौरान सुबह नौ बजे तक लगभग 11.74 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। झारखंड में चार सीटों पर सुबह नौ बजे तक 11.74 प्रतिशत मतदान हुआ। रांची में 12.19 प्रतिशत, धनबाद में 11.75 प्रतिशत, जमशेदपुर में 10.05 प्रतिशत तथा गिरिडीह में 12.91 प्रतिशत मतदान सुबह नौ बजे तक हुआ है।



वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में काफी संख्या में लोग मतदान के लिए बूथ तक पहुंच रहे हैं। सुबह 9:00 बजे तक रांची संसदीय क्षेत्र के हटिया विधानसभा क्षेत्र में 13 प्रतिशत, इचागढ़ में 15.34 प्रतिशत, कांके में 11 प्रतिशत, खिजरी में 11.76 प्रतिशत, रांची में 10.45 प्रतिशत तथा सिल्ली में 12.30 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इसी तरह धनबाद संसदीय क्षेत्र के बोकारो विधानसभा क्षेत्र में 10.75 प्रतिशत, चंदनक्यारी में 11.95, धनबाद में 10.80, झरिया में 11.63, निरसा में 13.38 तथा सिंदरी में 13.03 प्रतिशत मतदान हुआ है।

