रांची। बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन शनिवार को रांची में धूमधाम से मनाया गया। यह भव्य समारोह विधायक सरयू राय के सरकारी आवास, डोरंडा, रांची में आयोजित किया गया, जिसमें झारखंड प्रदेश जदयू के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह की शुरूआत में नीतीश कुमार के योगदान और उनके विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की सराहना की गई। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर केक काटकर सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। सभी कार्यकतार्ओं और समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की और उनके कार्यों को सम्मानित किया।

झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद खीरु महतो ने कहा कि वह नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अत्यधिक अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमारे संगठन के लिए महत्वपूर्ण है और हम सभी नए पदाधिकारियों का सादर स्वागत करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़े सदस्य अभियान की शुरूआत की घोषणा की, जो झारखंड के विभिन्न हिस्सों में बड़े पैमाने पर चल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अभियान पार्टी को मजबूत करेगा और जदयू झारखंड की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और निर्णायक भूमिका निभाएगा।

विधायक सरयू राय कहा कि मैं नए पदाधिकारियों को दिल से शुभकामनाएं देता हूं । मुझे पूरा विश्वास है कि झारखंड में जदयू बहुत जल्द और तेजी से विकसित होगा। उन्होंने पार्टी की शक्ति को बढ़ाने और संगठन को मजबूती देने के लिए सभी पदाधिकारियों से लगातार मेहनत करने की अपील की। इस अवसर पर धर्मेन्द्र तिवारी, पी.एन. सिंह, सौमेन दत्ता, आशीष शीतल मुंडा, मीर अशरार को झारखंड प्रदेश जदयू के प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने सम्मानित किया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version