
मुंबई । हिंदी फिल्म ‘होमबाउंड’ को 2026 के अकैडमी अवॉर्ड्स में भारत की ओर से ऑफिशियल एंट्री मिली है । इस फिल्म को बेस्ट इंटरनैशनल फीचर कैटिगरी में रखी गई है। इस फिल्म नें लीड रोल में जान्हवी कपूर, इशान खट्टर और विशाल जेठवा जैसे कलाकार हैं। ये अनाउंसमेंट शुक्रवार को एन चंद्रा ने कोलकाता में की।



कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंद्रा ने कहा कि अलग-अलग भाषाओं की कुल 24 फिल्में ऑस्कर में देश को रिप्रजेंट करने की दौड़ में थीं। पीटीआई की एक रिपोर्ट में उन्होंने कहा, ‘ये एक बहुत ही मुश्किल चॉइस थी। ये ऐसी पिल्में थीं जिन्होंने लोगों के जीवन को छुआ।’ उन्होंने कहा, ‘हम जज नहीं बल्कि कोच थे। हम ऐसे खिलाड़ियों की तलाश कर रहे थे जिन्होंने अपनी छाप छोड़ी हो।’ 12 सदस्यों की सिलेक्शन टीम कमिटी में प्रड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर, एडिटर और जर्नलिस्ट शामिल थे।
क्या है फिल्म की कहानी: यह फिल्म ‘होमबाउंड’ उत्तर भारत के एक छोटे से गांव के दो बचपन के दोस्तों की कहानी है, जो पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखते हैं और उम्मीद करते हैं कि यह नौकरी उन्हें वो सम्मान दिलाएगी जो उन्हें कभी नहीं मिला। हालांकि, जैसे-जैसे वे अपने लक्ष्य के करीब पहुंचते हैं, दबाव और स्ट्रगल उनकी दोस्ती में मुश्किलें पैदा करते हैं।
टोरंटो फिल्म महोत्सव में सफलता : ये अनाउंसमेंट टोरंटो फिल्म फेस्टिवल के 50वें एडिशन में फिल्म को मिले शानदार प्रतिक्रिया के बाद आया है। TIFF पीपल्स चॉइस इंटरनेशनल अवार्ड में ये फिल्म दूसरी रनर-अप रही। इसे कोरियाई फिल्म ‘नो अदर चॉइस’ और ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ से हार मिली जिसने पहला रनर-अप जीता।

