
अमरावती: आंध्र प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री नारा लोकेश ने रविवार को आरोप लगाया कि वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती वाईएसआरसीपी सरकार ने पार्टी कार्यालय बनाने के लिए 26 जिलों में 42 एकड़ जमीन आवंटित की थी।



आईटी मंत्री ने आरोप लगाया कि इन जमीनों को 33 साल के लिए महज 1,000 रुपये के पट्टे पर आवंटित किया गया था। मंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपने (जगन) वाईएसआरसीपी (कार्यालयों) के लिए 26 जिलों में 42 एकड़ जमीन 33 साल के लिए महज 1,000 रुपये के पट्टे पर आवंटित की।’’

