
काहिरा। इजरायल ने शनिवार को गाजा के एक स्कूल पर बड़ा हवाई हमला किया। इस हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। फलस्तीन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि गाजा में विस्थापित लोगों को आश्रय देने वाले स्कूल पर इजरायली हमले में 100 से अधिक फिलस्तीनी नागरिक मारे गए हैं। इस हमले में कई दर्जनों लोग घायल हैं।



दूसरी ओर इजरायली सेना ने कहा है कि उसने हमास के एक कमांड सेंटर पर हमला किया है। वहीं, हमास द्वारा संचालित मीडिया कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इजरायली हमलों का लक्ष्य फज्र (सुबह) की नमाज अदा कर रहे विस्थापित लोग थे, इसकी वजह से मरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई।

