
नयी दिल्ली: भारत के विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन जून में तेज गति से बढ़ा है।



अनुकूल मांग परिस्थितियों के बीच नए ठेके मिलने जारी रहे और इसके परिणामस्वरूप रोजगार में रिकॉर्ड वृद्धि हुई। सोमवार को जारी एक मासिक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।
मौसमी रूप से समायोजित ‘एचएसबीसी इंडिया विनिर्माण क्रय प्रबंधक सूचकांक’ (पीएमआई) जून में बढ़कर 58.3 हो गया जो मई में 57.5 था।

