Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

    March 26, 2026

    झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद

    March 26, 2026

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी
    • झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद
    • रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए
    • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना
    • झारखंड के नौ जिलों में कल बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना, आॅरेंज अलर्ट जारी
    • रांची के पंडरा में युवाओं के दो गुटों के बीच पत्थरबाजी और फायरिंग से दहशत
    • ‘मर्यादा पुरुषोत्तम के जीवन से मिलती है हर परिस्थिति का सामना करने की प्रेरणा’, रामनवमी पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं
    • झारखंड: दुमका के होटल में मदरसा शिक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, साथ ठहरी महिला हिरासत में
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » भारतीय वायुसेना को पहला Tejas MK1-A फाइटर जेट अक्टूबर अंत तक मिलेगा, जानिए खासियत
    Delhi

    भारतीय वायुसेना को पहला Tejas MK1-A फाइटर जेट अक्टूबर अंत तक मिलेगा, जानिए खासियत

    News MaatiBy News MaatiSeptember 15, 2024No Comments17 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए पर इजरायली सॉफ्टवेयर का परीक्षण पूरा हो गया है। अब अंतिम परीक्षण के बाद अक्टूबर के अंत तक भारतीय वायु सेना को पहला तेजस एमके-1ए मिलने का रास्ता साफ हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में अपनी वाशिंगटन यात्रा के दौरान तेजस एमके-1ए में लगने वाले इंजन की आपूर्ति में देरी का मुद्दा उठाया था। सहमति बनने के बाद इंजन निमार्ता कंपनी ने कार्यक्रम संशोधित किया है, जिसके मुताबिक भारत को नवंबर से नए जनरल इलेक्ट्रिक एफ-404 इंजन मिलने लगेंगे।

    भारतीय वायु सेना के साथ फरवरी, 2021 में अनुबंध होने के बाद हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को इसी साल मार्च से नए विमान की आपूर्ति होनी थी। हालांकि, विमान ने पहली उड़ान मार्च में भरी थी, जिसके बाद वायु सेना को सौंपे जाने से पहले कई परीक्षण किये गए हैं और कई अभी बाकी हैं। सॉफ्टवेयर में बदलाव की मांग वायु सेना ने ही की थी, जिसके चलते विमान की डिलीवरी में कम से कम चार महीने की देरी हुई है। पहला तेजस विमान बी श्रेणी के इंजन के साथ दिया जाएगा। यह इंजन तेजस विमानों के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) के साथ सौदे के पहले हिस्से के रूप में भारत को मिला था।

    वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सॉफ्टवेयर में बदलाव का काम पूरा हो चुका है और पहला विमान अक्टूबर के अंत तक डिलीवर हो जाएगा। सॉफ्टवेयर में अपग्रेड के चलते वायु सेना को समय पर विमान की आपूर्ति को लेकर आशंकाएं थीं। जब 1983 में एलसीए कार्यक्रम शुरू किया गया था, तब 1994 तक पहले विमान की आपूर्ति करने की योजना थी। दिसंबर 2013 में तेजस को शुरूआती परिचालन मंजूरी मिली और 2019 में वायु सेना को अंतिम मंजूरी के साथ पहला विमान दिया गया। यानी परियोजना शुरू होने के 18 साल बाद 2001 में प्रोटोटाइप विमान उड़ान भर पाया। यह वायु सेना के आॅर्डर किए गए 40 विमानों में से एक था, जिनमें से चार की डिलीवरी अभी बाकी है।

    लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस एमके-1ए के इस समय हथियारों के परीक्षण चल रहे हैं। श्रीनगर स्थित वायु सेना की 51 नंबर स्क्वाड्रन (स्वॉर्ड आर्म्स) को इन विमानों का ठिकाना बनाया गया है। वायु सेना की पश्चिमी कमान के अधीन इसी स्क्वाड्रन से 2019 में सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान लड़ाकू विमानों को पाकिस्तानी विमानों की घुसपैठ को रोकने के लिए तैनात किया गया था। अभी तक यह स्क्वाड्रन मिग विमानों का ठिकाना है, जिन्हें तेजस की आपूर्ति शुरू होने के बाद सेवा से विदाई दी जानी है।

    एचएएल के मुताबिक तेजस एमके-1ए में डिजिटल रडार चेतावनी रिसीवर, एक बाहरी ईसीएम पॉड, एक आत्म-सुरक्षा जैमर, एईएसए रडार, रखरखाव में आसानी और एवियोनिक्स, वायुगतिकी, रडार में सुधार किया गया है। इसमें उन्नत शॉर्ट रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (एएसआरएएएम) और एस्ट्रा एमके-1 एयर टू एयर मिसाइल लगाईं जाएंगी। तेजस एमके-1 ए के 20 विमान प्रति वर्ष वायुसेना को मिलेंगे। तेजस एमके-1ए की आपूर्ति 2024 से शुरू होगी और 2027 तक पूरे 83 विमान वायुसेना को मिल जाएंगे। इनमें 73 लड़ाकू विमान और 10 ट्रेनर विमान होंगे। एलसीए तेजस एमके-1ए संस्करण में फिलहाल स्वदेशी सामग्री 50% है जिसे 60% तक बढ़ाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    सीबीआई ने सीसीएल के मैनेजर समेत दो को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    November 7, 2025

    शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली गए

    February 10, 2025

    केजरीवाल ने शराब पर किया फोकस, धन और सत्ता में बह गए, दिल्ली रिजल्ट पर बोले अन्ना हजारे

    February 8, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,027

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025962

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026777
    Don't Miss
    Blog

    डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

    By News MaatiMarch 26, 20261

    रामगढ़। रामनवमी को लेकर से डीसी फैैज अक अहमद मुमताज और एसपी अजय कुमार ने…

    झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद

    March 26, 2026

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    डीसी-एसपी ने सभी संवेदनशील इलाकों में किया फ्लैग मार्च, रामगढ़ में शांति से मनेगी रामनवमी

    March 26, 2026

    झाररखंड में पुलिस के संरक्षण में अपराधी कर रहे अपराध : अंबा प्रसाद

    March 26, 2026

    रामनवमी को लेकर रांची में अलर्ट, डीजीपी ने की सुरक्षा की समीक्षा, कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

    March 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बाबूलाल मरांडी बोले- आरक्षण उन्हीं को मिले जिनके लिए बना

    March 26, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.