
रांची। पंडरा में दिनदहाड़े अपराधियों ने अपराधियों ने वृद्ध महिला अंजलि सतपथी को घर में बंधक बनाकर लूटपाट की अपराधियों ने घर में घुसकर महिला से नकद और गहने मिलाकर पाँच लाख रुपये लूट लिए। लूटपाट के दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।



घटना के बाद पीड़ित महिला ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की तलाश में जुट गई है। इससे पहले भी इसी इलाके में 13 लाख रुपये की लूट की घटना हुई थी। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से इलाके के लोग डरे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन से इन घटनाओं को रोकने और दोषियों को पकड़ने की मांग की जा रही है।

