
रांची। झारखंड में 21 से 50 वर्ष उम्र तक की गरीब एवं जरुरतमंद महिलाओं को राज्य सरकार प्रतिमाह एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह सहायता मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना के तहत दी जाएगी और इस पर सरकार के खजाने से प्रतिवर्ष 5,500 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार शाम आयोजित कैबिनेट की बैठक में दो दर्जन से भी ज्यादा कल्याणकारी और लोकलुभावन योजनाओं पर मुहर लगी।
कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री माई कुई (बहन-बेटी) स्वावलंबन योजना की लाभार्थियों को चिन्हित करने के लिए राज्य में कैंप लगाकर जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे। सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट्स में सीधे भेजी जाएगी।
कैबिनेट ने राज्य के लोगों को 200 यूनिट तक बिजली मुफ्त देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी। राज्य में अब तक 125 यूनिट तक की बिजली के लिए लोगों को कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ती है
