Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा
    • ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई
    • तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए
    • अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • रामनवमी की शोभायात्रा में पथराव के विरोध में कल से अनिश्चिकालीन खूंटी बंद
    • बच्ची के साथ दरिंदगी के खिलाफ भाजपा ने किया कल हजारीबाग बंद का आह्वान
    • हजारीबाग रामनवमी जुलूस में चार की मौत और साढ़े तीन सौ जख्मी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » धनबाद में कांग्रेस नेता के बेटे और भाई ने काटा बवाल, पत्रकारों व छायकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
    Jharkhand

    धनबाद में कांग्रेस नेता के बेटे और भाई ने काटा बवाल, पत्रकारों व छायकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    News MaatiBy News MaatiApril 17, 2025No Comments25 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email


    धनबाद। प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने रणधीर वर्मा चौक पहुंचे कांग्रेसियों ने बुधवार को जमकर उत्पात मचाया। मुख्य रूप से कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र सैफ व कैफ और भाई मन्नू अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ही सड़क पर दौड़ा-दौड़ा कर लोहे की रॉड से पीटा। इतना ही नहीं यहां मौजूद पत्रकारों व छायकारों ने जब इस घटना की तस्वीर व वीडियो अपने कैमरे में कैद करने लगे तो इनके साथ भी मारपीट की गई। मोबाइल फोन छीन लिया गया और कैमरे तोड़ दिए गए। स्थिति यह रही की करीब एक घंटे तक पूरे रणधीर वर्मा चौक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस घटना में चार पत्रकार घायल हुए हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

    कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित था। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहले रणधीर वर्मा चौक से आयकर भवन तक पैदल मार्च किया और फिर वापस चौक पहुंचे। यहीं पर बीच सड़क सैफ और कैफ का विवाद पार्टी के ही कार्यकर्ता से हो गया। देखते ही देखते सैफ और कैफ के साथ इनके चाचा मन्नू अंसारी भी इस विवाद में शामिल हो गए और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। कांग्रेस के कार्यक्रम को लेकर सारे पत्रकार भी यहां मौजूद थे।

    पत्रकारों ने मारपीट की तस्वीर और वीडियो बनाना शुरू कर दिया। राशिद रजा अंसारी के पुत्रों और भाई को यह नगवारा गुजरा। उन्होंने लोहे की रॉड से फोटोग्राफर शाहीद पर वार कर दिया। शाहीद ने हेलमेट पहन रखा था, इससे उनका सिर तो बच गया, लेकिन रड के वार से उनकी नाक पर चोट लगी, इससे उन्हें खून निकलने लगा। इस बीच इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार संजय कुमार और नीरज कुमार का मोबाइल फोन छीन लिया गया। वहीं बीच बचाव करने पहुंचे धनबाद प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद के साथ धक्का मुक्की और गाली ग्लौज किया गया।
    रजा अंसारी के दोनों पत्र सैफ व कैफ तथा भाई मन्नू अंसारी ने अपनी काले रंग की थार में लोहे की रड रखा हुआ था। घटना के दौरान इन सभी ने रड निकाली और मारपीट शुरू कर दिया। घटना के दौरान यह बात सामने आयी है कि सैफ व कैफ के साथ मन्नू अंसारी पहले से ही मारपीटी की योजना बनाकर चले थे।

    गुंडागर्दी वीडियो में कैद : दोनों भाइयों और इनके चाचा की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है। पत्रकारों के मोबाइल फोन और कैमरे के अलावा रणधीर प्रसाद वर्मा चौक पर लगे प्रशासनिक सीसीटीवी में भी पूरी घटना कैद हुई है। घटना के दौरान राशिद रजा अंसारी भी रणधीर वर्मा चौक पर मौजूद थे।

    वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह भी उपस्थित थे। जबकि घटना की सूचना पाकर पहुंची धनबाद थाना पुलिस के सामने भी ये लोग अपनी गुंडागर्दी दिखा रहे थे। पुलिस के सामने ही एक कांग्रेसी कार्यकर्ता को दौड़ा कर पीटा गया। यहां तक की प्रेस क्लब में घूस कर मारपीट का भी प्रयास हुआ।

    पत्रकारों का पुलिस ने लिया बयान : घटना के बाद चोटिल शाहीद का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। इसके साथ ही धनबाद थाना पुलिस ने शाहीद, संजय कुमार, नीरज कुमार और अजय प्रसाद का ब्यान दर्ज किया है। पीड़ित पत्रकारों ने मामले को लेकर लिखित शिकायत थाने को दिया है।

    प्रेस क्लब की आपात बैठक, गिरफ्तारी होने तक आंदोलन का निर्णय
    घटना के बाद धनबाद प्रेस क्लब की आपात बैठक गांधी सेवा सदन में अध्यक्ष संजीव झा के नेतृत्व में हुई। इस दौरान प्राथमिकी कराने, राशिद रजा अंसारी को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाने, इनके दोनों बेटों व भाई की गिरफ्तारी की मांग की गई।
    साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि गुरुवार को धनबाद प्रेस क्लब की ओर से रणधीर वर्मा चौक पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जर्नादनन से मुलाकात कर आरोपितों के गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। इसके अलावा सोमवार से पत्रकारों का चरणबद्ध आंदोलन शुरू होगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के टीटोस फैमली रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग, वेटर की हत्या, दुबई से प्रिंस खान ने मांगी थी रंगदारी

    March 8, 2026

    बोकारो में भीषण आग से कई दुकानें खाक, दो लोग झुलस गए

    March 3, 2026

    नाराजगी और मतभेद भुलाकर गले मिलने का पर्व है होली: संजय सेठ

    March 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,356

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,028

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    By News MaatiMarch 30, 20264

    पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद विधान परिषद…

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    नीतीश कुमार ने विधान परिषद और नितिन नवीन ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

    March 30, 2026

    ईरान के कुवैत स्थित प्लांट पर हमले में भारतीय की मौत, संघर्ष में अब तक 8 भारतीयों की जान गई

    March 30, 2026

    तनाव बढ़ने के बीच ट्रंप ने ईरान के साथ संभावित समझौते के संकेत दिए

    March 30, 2026

    अमेरिकी कांग्रेस में ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर नाराजगी, सैनिकों और युद्ध शक्तियों में टकराव जारी

    March 30, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.