
रांची: बंगाल की खाड़ी में बना गहरे दबाव का क्षेत्र अब चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई कि 26 मई की आधी रात को यह 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाले तूफान के साथ पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के आसपास तटों से टकराएगा।



इसका थोड़ा बहुत असर राजधानी और आसपास के इलाकों में भी हो सकता है। इसके असर से 27-28 मई को बारिश हो सकती है।
26 मई को तूफान के चक्रवाती तूफान में बदलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 120 किमी के आसपास हो सकती है।
इसका असर रांची में भी देखने को मिल रहा है। 26 मई को पूर्वी व प सिंहभूम, सरायकेला, खरसांवा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद में कहीं-कहीं 40 से 50 किमी की रफ्तार तक हवाएं चल सकती हैं।
27 और 28 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़ अन्य जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

