रांची। केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड चुनाव बीजेपी प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड में बीजेपी की सरकार बनती है तो राज्य में NRC लागू किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर निशाना साधा और कहा कि राज्य की डेमोग्राफी बदलने की कोशिश की जा रही है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में नागरिकता का रजिस्टर बनेगा और जो भी विदेशी घुसपैठिया पाया जाएगा उसे बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में नागरिकता का रजिस्टर बनेगा और विदेशी घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकाला जाएगा। शिवराज सिंह चौहान ने यह भी बताया कि बीजेपी जल्द ही राज्य के लिए अपना विस्तृत संकल्प पत्र जारी करेगी।

बेटी, माटी और रोटी तीनों की रक्षा के लिए चुनाव : झारखंड की जनता को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ किसी पार्टी को सत्ता में लाने का नहीं बल्कि राज्य को बचाने का है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ मुख्यमंत्री बनाने या किसी पार्टी को सत्ता में लाने का चुनाव नहीं है, बल्कि झारखंड को बचाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि बीजेपी का संकल्प है कि राज्य की बेटी, माटी और रोटी तीनों की रक्षा की जाए।

बदल रही डेमोग्राफी : शिवराज सिंह चौहान ने बांग्लादेशी घुसपैठियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इनकी वजह से झारखंड की डेमोग्राफी परिवर्तित हो रही है. संथाल परगना में आदिवासी आबादी 44% से घटकर 28% रह गई है। वोट बैंक की लालच में हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड बनवाए जा रहे हैं जो देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि आदिवासी बेटियों को बहला-फुसलाकर शादी कर उनकी जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version