Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    April 1, 2026

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप
    • मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल
    • महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू
    • अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए
    • झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग
    • रांची के कई इलाकों में आज छह घंटे तक नहीं रहेगी बिजली
    • गन्नाथपुर मंदिर में 11 जोडे बंधे परिणय सूत्र में
    • मेयर रोशनी खलखो की मां का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » कितना ताकतवर है F-35 फाइटर जेट? जिससे इजरायल ने ईरान में मचाई तबाही
    Blog

    कितना ताकतवर है F-35 फाइटर जेट? जिससे इजरायल ने ईरान में मचाई तबाही

    News MaatiBy News MaatiOctober 26, 2024No Comments15 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    यरुशलम। ईरान के तेहरान शहर में शनिवार की सुबह आम दिनों की तरह नहीं थी। तीन घंटे से अधिक समय तक इस्लामिक देश की राजधानी सबसे बड़े इजरायली हमले का शिकार रही, जिसे कई चरणों में अंजाम दिया गया। तेहरान में रहने वालों की पूरी रात धमाकों की आवाज के बीच बीती। इजरायली हमला कितना बड़ा था इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उसने 100 से ज्यादा विमानों का इस्तेमाल किया। इसमें इजरायली वायु सेना का F-35 अदिर भी शामिल था, जिसे देश की रक्षा प्रणाली में एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जाता है। ऐसा हथियार जिसका मुकाबला दुनिया में नहीं है।

    इजरायल की खास जरूरतों के लिए तैयार किए गए इस विमान ने इजरायली सेना को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई है। 2018 में मैदान में उतरने के बाद से एफ-35 अदिर ने लगातार अपनी क्षमता को साबित किया है। अमेरिका की लॉकहीड मार्टिन के बनाए F-35 की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक स्टील्थ फाइटर जेट में होती है। पांचवीं पीढ़ी के इस विमान को निगरानी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और खुफिया जानकारी तक कई प्रकार के काम के लिए डिजाइन किया गया था। लंबी दूरी तय करने के लिए इजरायल ने इसमें अलग से ईंधन टैंक लगाया है।

    रडार से बचने में सक्षम : इजरायल ने 2010 में पहली बार एफ-35 विमान को खरीदा था और तब से इसका उपयोग करना जारी रखा है। लड़ाकू विमान के इजरायली संस्करण को इसकी खास जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया। लॉकहीड मार्टिन का एफ-35 पहले से ही शक्तिशाली है, लेकिन इजरायल के लिए इसमें किया गया अपग्रेड इसे और खतरनाक बनाता है। यह अमेरिका के मूल एफ-35 से भी घातक बन जाता है। यह स्टील्थ फाइटर दुश्मन के रडार से भी बच सकता है।

    पहली बार सैन्य अभियान में शामिल : इजरायल का अदिर माइटी वन एक स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली (EWS) से सुसज्जित है। इसे घरेलू रूप से निर्मित काउंटरमेशर्स और सेंसर, हेलमेट माउंटेड डिस्प्ले और डेटा इकठ्ठा करने की क्षमताओं से लैस किया गया है। साल 2018 में पहली बार एफ-35 को इजरायली वायु सेना में तैनाती दी गई थी। इजरायल ने 2018 में सीरिया में ईरानी सैन्य ढांचे को निशाना बनाकर किए गए हमले में एफ-35 को शामिल किया और इस तरह यह आक्रामक मिशनों में शामिल करने वाला पहले ऑपरेटर बन गया।

    पहली बार हवाई खतरे को किया तबाह : साल 2021 में इजरायल ने अदिर की पहली मुठभेड़ की जानकारी दी थी। इजरायली वायु सेना ने घटना का एक फुटेज जारी किया, जिसमें अदिर फाइटर को ईरान के यूएवी को निशाना बनाते दिखाया गया। यह पहली बार था, जब एफ-35 ने किसी हवाई खतरे को नष्ट किया था। माना जाता है कि यह ईरानी शाहिद 197 ड्रोन था, जो इजरायली हवाई क्षेत्र से दूर था।

    यमन पर हमले के लिए किया इस्तेमाल : इसी साल जुलाई में इजराइल ने तेल अवीव पर मिसाइल हमलों के बाद हूतियों के खिलाफ यमन में अभियान चलाया। इन हमलों में हूती के नियंत्रण वाले बंदरगाह शहर होदेइदाह को निशाना बनाया गया। अभियान में उन्नत F-35 अदिर जेट ने ऑपरेशन का नेतृत्व किया। इस हमले ने दुनिया भर के विश्लेषकों का ध्यान खींचा, क्योंकि यह इजराइल से 1,700 किलोमीटर दूर किया गया था। इसके साथ ही यमन में इजराइल का पहला सीधा हमला था।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    April 1, 2026

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    झारखंड चेंबर और चीन बढाएंगे निवेश और व्यापार में सहयोग

    March 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,357

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,029

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    By News MaatiApril 1, 20266

    वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष…

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026

    अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    ईरान के साथ चल रहे संघर्ष से अमेरिकी सेना कुछ हफ्तों में बाहर आ सकती है : ट्रंप

    April 1, 2026

    मध्य पूर्व तनाव कम होने के संकेतों के बीच शेयर बाजार में लौटी हरियाली, सेंसेक्स-निफ्टी में 2 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल

    April 1, 2026

    महंगाई का जोरदार झटका : LPG सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, आज से नई दरें लागू

    April 1, 2026

    अमेरिका ने ईरान के परमाणु केंद्र के पास गिराया बंकर बस्टर बम, ट्रंप ने हमले के वीडियो फुटेज भी जारी किए

    April 1, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.