
नई दिल्ली। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता और आतंकवाद के खिलाफ भारत अपना रुख दुनिया के सामने जाहिर कर रहा है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों की यात्रा कर आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की पोल खोल रहे हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल
ओवैसी ने पाकिस्तान के दोहरे चरित्र को बेनकाब करते हुए कहा कि पाकिस्तान की जेल में बंद रहते हुए कुख्यात आतंकवादी पिता बन गया। ओवैसी उस सर्वदलीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं, जो फिलहाल अल्जीरिया में हैं। उन्होंने शनिवार को भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, जकीउर रहमान लखवी नाम का एक आतंकवादी है। दुनिया को कोई भी देश आतंकवाद के आरोप का सामने कर रहे आतंकवादी को जेल से बाहर आने की इजाजत नहीं देगा, लेकिन वो जेल में बैठे-बैठे ही एक बेटे का पिता बन गया।



‘पाकिस्तान को फिर से FATF की ग्रे लिस्ट में डालने की जरूरत : ओवैसी ने इस दौरान पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की ग्रे लिस्ट में वापस डालने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान को एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में दोबारा डाल दिया जाए तो भारत में आतंकवादी घटनाओं में कमी आएगी।
पाकिस्तान तकफीरिज्म का केंद्र है: AIMIM प्रमुख ने कहा कि आतंकवाद केवल दक्षिण एशिया का मामला नहीं रह गया है। हम दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगर हालात ऐसे ही रहे तो क्या होगा? क्या आप चाहते हैं तबाही दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में भी फैले।

