
गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा-गोरखपुर रेल खंड पर मोतीगंज तथा झिलाही रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार दोपहर चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में अभी तक चार लोगों के मरने व 20 लोगों के घायल होने की सूचना है।



घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही इस साप्ताहिक ट्रेन के डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दो लोगों के मौत की सूचना है।
पूर्वोत्तर रेलवे के बाराबंकी-गोरखपुर रेल खण्ड पर मोतीगंज-झिलाहीं स्टेषनों के मध्य डाउन लाइन पर 15904 चण्डीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के अवपथन के फलस्वरूप रेल यात्रियों की सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।
लखनऊ- 8957409292
गोंडा- 8957400965
हेल्पलाइन नंबर जारी : लोगों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है। लखनऊ में हेल्पलाइन नंबर 8957409292 व गोंडा में 8957400965 है। वहीं, हादसे के कारण 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस व 15653 गुवाहाटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन कर मनकापुर-अयोध्या-बाराबंकी के रास्ते चलाई जा रही है।

