
मुंबई । जानी-मानी एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में निधन हो गया है। अचानक हुई इस घटना से टीवी और मराठी इंडस्ट्री में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, प्रिया मराठे का निधन मुंबई के मीरा रोड स्थित उनके घर पर हुआ। उन्हें कुछ साल पहले कैंसर की बीमारी हुई थी। इलाज के बाद वे काफी हद तक ठीक हो रही थीं, लेकिन हाल ही में कैंसर फिर से फैलने लगा। इस बार उनका शरीर इलाज को रिस्पॉन्ड नहीं कर पाया और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।



प्रिया मराठे को सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो ‘पवित्र रिश्ता’ से मिली थी। इस शो में उन्होंने वर्शा देशपांडे का निगेटिव रोल निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई लोकप्रिय धारावाहिकों और शोज में काम किया, जैसे – Char Divas Sasuche, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, उतरन, बड़े अच्छे लगते हैं, भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप, सावधान इंडिया, भागे रे मन और साथ निभाना साथिया। उन्हें आखिरी बार साल 2023 में टीवी शो ‘Tuzech Mi Geet Gaat Aahe’ में देखा गया था।