Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद
    • एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर
    • मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार
    • कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू
    • रांची में भाजपा का मिलन समारोह, सैकड़ों युवाओं ने ली पार्टी की सदस्यता
    • भाजपा कल मनाएगी 47वां स्थापना दिवस,कार्यकर्ता लगाएंगे घरों पर पार्टी का झंडा
    • रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग के सात अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार, एमजीसीपीएल पर रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने चलाई थी गोली
    • रांची की 3.89 लाख महिलाओं के खातों में 97.32 करोड़ रुपये ट्रांसफर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    News Maati
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Delhi
    • Opinion
    • Sports
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    News Maati
    Home » सरहुल में 10 घंटे बिजली काटने पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब, रामनवमी और मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के दौरान बिजली कटौती पर लगायी रोक
    Blog

    सरहुल में 10 घंटे बिजली काटने पर हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से मांगा जवाब, रामनवमी और मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के दौरान बिजली कटौती पर लगायी रोक

    News MaatiBy News MaatiApril 3, 2025No Comments72 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की खंडपीठ में सरहुल के दौरान दस घंटे तक बिजली कटौती पर कड़ी नाराजगी जताई है। अदालत ने रामनवमी और मोहर्रम पर निकलने वाले जुलूस के दौरान बिजली कटौती पर रोक लगा दी है। अदालत ने ऐसे मौके पर जुलूस निकालने के लिए अनुमति दिए जाने के समय झंडों की लंबाई और चौड़ाई को निर्धारित करने को कहा है, ताकि झंडे बिजली की तार के संपर्क में नहीं आए।
    अदालत ने सरकार को ऐसी व्यवस्था तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है। अदालत ने मामले में सरकार और झारखंड बिजली वितरण निगम से जवाब मांगा है। अदालत ने जुलूस के दौरान झंडा को लेकर एक एसओपी बनाने का निर्देश दिया है।

    मामले में अगली सुनवाई नौ अप्रैल को होगी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि बिजली आपूर्ति एक आवश्यक सेवा है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बंद किए जाने से शहर के लोगों पर ज्यादा असर पड़ता है।
    अदालत ने कहा कि बुजुर्ग, बीमार, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों पर ज्यादा असर पड़ता है। बिजली नहीं रहने से व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद हो जाते हैं इससे राजस्व का नुकसान होता है। निजी और सरकारी अस्पताल भी इससे प्रभावित होते हैं।

    इस दौरान महाधिवक्ता राजीव रंजन ने अदालत को बताया कि सरहुल जैसे त्योहार में बड़े-बड़े बांस में झंडा लगाकर लोग चलते हैं। बिजली के तारों से संपर्क होने पर दुर्घटना नहीं हो, इसके चलते बिजली काटी जाती है।
    वर्ष 2000 में पलामू में ऐसी ही घटना हुई थी, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई थी। इसलिए सरहुल में पांच से दस घंटे बिजली काटी गई। छह अप्रैल को रामनवमी और छह जुलाई को मोहर्रम के दौरान भी बिजली काटने की जरूरत पड़ेगी।

    इसपर अदालत ने कहा कि सड़क पर, ट्रेन से या विमान में यात्रा करते समय दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इसके लिए लोगों को सड़क, ट्रेन या विमान का उपयोग करने से नहीं रोका जा सकता। ऐसी दुर्घटनाएं न हों, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी उपाय किए जाने चाहिए।
    सरकार का प्राधिकार जो त्योहार या अन्य अवसरों पर ऐसे जुलूसों की अनुमति देते हैं। उन्हें ऐसे पोल, झंडों की उचित ऊंचाई- लंबाई तय करनी चाहिए ताकि वे बिजली के तारों के संपर्क में न आएं। इसके लिए एक मानक तय किया जाना चाहिए कि वह निर्धारित ऊंचाई से अधिक लंबे और ऊंचे झंडे ले जाने की अनुमति नहीं दी जाए।

    अदालत ने जुलूस में ले जाए जा सकने वाले डंडों, झंडों की ऊंचाई और लंबाई तत्काल तय करने और जुलूसों निकालने वालों को आयोजकों को तुरंत सूचित करने के साथ-साथ इसका पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

    झारखंड बिजली वितरण निगम को सरहुल की तरह भविष्य में बिजली नहीं काटने का निर्देश नहीं दिया, जब तक की मौसम अत्यधिक खराब न हो और कोई आपात स्थिति न आ जाए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    News Maati

    Related Posts

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    Exit Poll में राजग को प्रचंड बहुमत, जानें कितनी मिलेगी सीट

    June 1, 20241,360

    रांची के बरियातू समेत नौ ठिकानों पर इडी की रेड, मंत्री के करीबी के घर से 30 करोड़ रुपये के कैश जब्त, गिनती के लिए मंगाई गयी मशीन

    May 6, 20241,031

    रेलवे के आठ कर्मचारी गिरफ्तार, होली के दिन शताब्दी एक्सप्रेस में हुड़दंग मचाने के आरोप

    March 17, 2025963

    रेलवे में अब नहीं दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की यह निशानी, रेल मंत्री ने किया बड़ा ऐलान

    January 10, 2026780
    Don't Miss
    Blog

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    By News MaatiApril 5, 20269

    रांची । झारखंड की राजधानी रांची के ओरमांझी क्षेत्र में अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग और…

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    News Maati: Your trusted source for breaking news, insightful articles, and diverse perspectives.
    Stay informed with our comprehensive coverage of local and global events.

    Email Us: contact@newsmaati.com
    Contact: 7295050957

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    नहीं रहे अंग्रेजों के जमाने के जेलर

    October 20, 2025

    पहलगाम हमले पर खुशी जताने वाला बोकारो से मोहम्मद नौशाद गिरफ्तार, 28 पर्यटकों की हत्या करने वाले आतंकवादियों को दिया था धन्यवाद

    April 23, 2025

    हमलावर को पकड़ने के लिए 20 टीम गठित, मुखबिरों का सहारा…CCTV में ‘हेक्सा ब्लेड’ लेकर भागता दिखा आरोपी

    January 16, 2025

    नोबेल विजेता मोहम्मद यूनुस बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार होंगे

    August 6, 2024

    रांची के ईरवा में गैस रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, बिरयानी की दुकान से 9 सिलेंडर बरामद

    April 5, 2026

    एम्स देवघर के डॉक्टरों ने मरीज के पेट से निकाला 12 किलो का कैंसर ट्यूमर

    April 5, 2026

    मुक्ति संस्था ने जुमार नदी के तट पर 24 अज्ञात शवों का किया अंतिम संस्कार

    April 5, 2026

    कांके में विराट हिंदू सम्मेलन 15 अप्रैल को, तैयारियां शुरू

    April 5, 2026
    © 2026 News Maati. Developed & Hosted by Midhaxa Group
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.