रांची। राजधानी रांची के रातु थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में महिला सिपाही रंजिता एक्का की मौत हो गई। वह झारखंड उच्च न्यायालय में तैनात थीं और ड्यूटी पर जा रही थीं, तभी यह दुर्घटना हो गई।पुलिस के अनुसार, घटना रातु थाना क्षेत्र के फुटकल टोली स्थित राइस मिल के पास हुई। महिला सिपाही रंजिता एक्का अपनी ड्यूटी के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना रातु थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।पुलिस ने महिला सिपाही के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किस वाहन ने टक्कर मारी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version