
बेरूत। लेबनान के हिजबुल्ला चरमपंथी समूह ने नईम कासिम को अपना नया नेता चुना है, जो पिछले महीने एक इस्राइली हवाई हमले में मारे गए हसन नसरल्ला की जगह लेगा। हिजबुल्ला ने यह जानकारी की। कासिम लंबे समय से नसरल्ला का सहायक था और उसकी मौत के बाद से वह इस चरमपंथी समूह के कार्यवाहक नेता के रूप में काम कर रहा है।



समूह ने बताया कि हिजबुल्ला की निर्णय लेने वाली शूरा परिषद ने तीन दशक से अधिक समय तक नसरल्ला के उपनेता रहे कासिम को नया महासचिव चुना है। हिजबुल्ला ने नसरल्ला की नीतियों को तब तक जारी रखने का संकल्प लिया ह्यह्यजब तक जीत हासिल नहीं हो जाती।
उत्तर गाजा में इस्राइल के हमले में 34 की मौत : गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि मंगलवार तड़के उत्तरी गाजा में पांच मंजिला एक इमारत पर इस्राइल के हमले में कम से कम 34 लोगों की मौत हो गई जिनमें आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे थे। इस इमारत में विस्थापित फलस्तीनियों ने शरण ले रखी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन सेवा ने कहा कि इस्राइल की सीमा के पास उत्तरी कस्बे बीत लहिया में हुए हमले में 20 अन्य लोग घायल हो गए।

