
आगर मालवा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सौरन के साथ मंगलवार को आगरमालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सिद्धपीठ माँ बगलामुखी मंदिर आये।



यहां उन्होंने देवीजी की विशेष पूजा अर्चना कर हवन किया। इसके पूर्व श्री सोरेन इन्दौर से हेलिकाप्टर से आगरमालवा जिला मुख्यालय के श्रीबैजनाथ महादेव के समीप बने हेलिपैड पर आये यहां से कार द्वारा जिले के नलखेड़ा पहुंचे जहां विधि विधान से माँ बगलामुखी के दर्शन किये तथा हवन पूजन किया। बाद में नलखेड़ा से आगरमालवा आकर हेलिकाप्टर से इन्दौर से लिये रवाना हुए।

