
रांची । झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी छात्रों का आंदोलन चल रहा है। रविवार को आंदोलन का 23वां दिन है। भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के आरोपों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद भी आज छात्रों के बीच पहुंचीं। उन्होंने छात्रों की मांगों को लेकर सरकार से पारदर्शी और जवाबदेह रवैया अपनाने की अपील की।एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने राज्य की हेमंत सरकार से छात्रों की बात सुनने की अपील की। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पत्रकारों से बात करते हुए कुनिका सदानंद ने कहा कि सरकार के लिए मेरा संदेश है कि कृपया पारदर्शी और जवाबदेह बनें। इन बच्चों की बात सुनें। वे एक मौका मांग रहे हैं, जो उनका अधिकार है।छात्रों से भी कुनिका ने सरकार को समय देने की अपीलइस दौरान उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि करीब 20 वर्षों से चले आ रहे किसी मुद्दे का समाधान रातोंरात नहीं हो सकता। उनके मुताबिक छात्रों को सरकार को समय देना चाहिए और लिखित रूप में ठोस आश्वासन लेना चाहिए। उनका कहना था कि ऐसा होने पर ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।20 अगस्त को सीएम आवास का घेरावइसके पहले प्रदर्शनकारी छात्रों ने आज सीएम हेमंत सोरेन, तेजस्वी यादव और राहुल गांधी का पुतला बनाकर मार्च निकाला और फिर पुतलों का दहन कर दिया। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने बताया कि अब आंदोलन के अगले कदम के तहत सीएम आवास का घेराव होगा, जो 20 अगस्त को किया जाएगा।राहुल गांधी के आश्वासनों को प्रदर्शनकारी छात्रों ने बताया खोखलाइधर प्रदर्शनकारी छात्रों ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आश्वासनों को ‘खोखला’ बताते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस वास्तव में छात्रों को लेकर चिंतित है, तो उसे इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।जेपीएससी और जेएसएससी की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है।
