नई दिल्ली। गाजा में हमास और इजरायल के बीच पिछले आठ महीने से जंग जारी है। इजरायली सेना ने लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रही है, लेकिन पांच महीने बाद रविवार को हमास ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में रॉकेट से हमला किया है। गाजा से आ रही मिसाइलों की बौछार को देखकर तेल अवीव में हाहाकार मच गया। हवाई हमले के सायरन बजने लगे। लोग सुरक्षित जगहों पर भागते हुए नजर आए।

जानकारी के मुताबिक, जनवरी के बाद से गाजा की ओर से हमास ने कोई बड़ा हवाई हमला नहीं किया था, लेकिन सीजफायर की खत्म होती उम्मीदों और आईसीजे यानी इंटरनेशनल कोर्ट आॅफ जस्टिस के जंग रोकने के आदेश के बाद हमास का हवाई हमला हैरान कर देने वाला है। हालांकि, लंबी दूरी के रॉकेट के इस हमलों में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आईडीएफ ने ज्यादातर मिसाइल को हवा में ही नष्ट कर दिया.

इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने बताया कि गाजा के रफाह से मध्य इजरायल की ओर रॉकट अटैक किया गया था। इनमें से कई रॉकेट्स को आईडीएफ ने हवा में ही मार गिराया। रविवार सुबह से केरेम शालोम क्रॉसिंग के जरिए गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाई जा रही है, लेकिन हमास रॉकेट दागे जा रहा है। हमास की तरफ से कहा गया कि उसने अपने नागरिकों के खिलाफ जायोनी नरसंहार के जवाब में तेल अवीव पर बड़ा मिसाइल हमला किया है। इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ विरोध लगातार जारी है। शनिवार को भी हजारों की तादाद में लोग बंधकों की रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे, लेकिन इस बीच उनकी पुलिस से जमकर झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. दरअसल इसी हफ्ते तीन इजरायली बंधकों के शव गाजा में बरामद किया गया था, जिसके बाद से प्रदर्शनकारियों का गुस्सा और भड़क गया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version